Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Rajgarh Bus Accident: 4 Dead

Road Accident: MP के राजगढ़ में भीषण बस हादसा, कर्नाटक के साइबर इंस्पेक्टर समेत 4 की मौत, 12 घायल

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में घुमावदार ब्रिज से टकराकर स्लीपर बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कर्नाटक के साइबर इंस्पेक्टर समेत 4 लोगों की मौत हुई है और 12 यात्री गंभीर घायल हैं।


road accident mp के राजगढ़ में भीषण बस हादसा कर्नाटक के साइबर इंस्पेक्टर समेत 4 की मौत 12 घायल

Rajgarh Road Accident News |

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ब्यावरा बायपास पर 90 डिग्री के घुमावदार ब्रिज पर लखनऊ से इंदौर जा रही स्लीपर कोच बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, स्लीपर कोच बस लखनऊ से उज्जैन होते हुए इंदौर जा रही थी। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे ब्यावरा बायपास पर चालक घुमावदार ब्रिज का सही अनुमान नहीं लगा सका। मोड़ पर बस को नियंत्रित करने की कोशिश के दौरान वह ब्रिज की सीमेंट-कंक्रीट बाउंड्री से टकरा गई और घिसटते हुए आगे बढ़ गई।

ब्रिज से नीचे गिरे यात्री

बस के बाउंड्री से टकराने के बाद उसकी खिड़कियों के शीशे टूट गए। कई यात्री बस से बाहर निकलकर ब्रिज के नीचे भोपाल रोड और आसपास के हिस्से में जा गिरे। इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जिनमें गंभीर रूप से घायल यात्रियों को भोपाल रेफर किया गया।

मृतकों में कर्नाटक के साइबर इंस्पेक्टर भी

हादसे में जान गंवाने वालों में कर्नाटक के 45 वर्षीय रवि केबी भी शामिल हैं। वह बेंगलुरु में साइबर इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। वह अपनी टीम के सदस्य विश्वनाथ और रमेश नायक के साथ एक अपराधी को पकड़ने के लिए इंदौर जा रहे थे। हादसे में उनके दोनों साथी घायल हुए हैं। अन्य मृतकों की पहचान बेलाल अली निवासी गोपालगंज, बिहार, बस चालक विकास निवासी फतेहपुर, उत्तर प्रदेश और ज्योतिरादित्य निवासी मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।

12 यात्री गंभीर घायल

हादसे में 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में उत्तर प्रदेश, बिहार और कर्नाटक के यात्री शामिल हैं। इनमें कुछ परिवार के सदस्य और बच्चे भी हैं। पांच गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।

मंत्री और एसपी अस्पताल पहुंचे

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। एसपी अमित कुमार तोलानी ब्यावरा के सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों की जानकारी ली। इसके बाद राज्यमंत्री नारायण सिंह पवार भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।

Related to this topic: