Breaking News
  • H-1B वीजा पर 1 लाख डॉलर वसूलने का आदेश रद्द: कोर्ट बोला- ट्रम्प फीस के नाम पर टैक्स नहीं ले सकते
  • भारत ने पहली बार 12 परमाणु बम तैनात किए: 2 साल में देश के एटमी हथियार 180 से बढ़कर 190 हुए
  • मनी लॉन्ड्रिंग केस में सीएम हेमंत सोरेन को झटका, PMLA कोर्ट ने खारिज की याचिका

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

MP सरकार का तस्करों पर एक्शन

बाघ तस्करों पर MP सरकार का बड़ा एक्शन: इंटरपोल के मोस्ट वांटेड 3 अपराधियों पर 2 लाख का इनाम

मध्य प्रदेश सरकार ने इंटरपोल के मोस्ट वांटेड तीन वन्यजीव तस्करों पर कुल 2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया। इनमें JE तमांग और ढरके लामा शामिल हैं।


बाघ तस्करों पर mp सरकार का बड़ा एक्शन इंटरपोल के मोस्ट वांटेड 3 अपराधियों पर 2 लाख का इनाम 

सरकार ने मध्य प्रदेश के वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के बावजूद फरार चल रहे तीन अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करों की गिरफ्तारी अथवा उनसे संबंधित सूचना देने वालों को कुल दो लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस पर हैं आरोपी 

जिन अंतरराष्ट्रीय तस्करों की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया गया है, उनमें दिल्ली का जेई तमांग और काठमांडू का ढरके लामा प्रमुख हैं। इन दोनों कुख्यात तस्करों पर बाघों के अवैध शिकार तथा उनके अंगों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तस्करी करने के आरोप हैं। ये दोनों अपराधी पिछले दस वर्षों से फरार चल रहे हैं।इसी प्रकार कछुओं एवं घड़ियालों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी से जुड़े मामलों में आरोपी अल हज मोहम्मद शफ़ीकुल इस्लाम उर्फ रहमान तालुकदार (ढाका) की गिरफ्तारी पर भी इनाम घोषित किया गया है। वन्यजीव मुख्यालय ने जेई तमांग पर एक लाख रुपये तथा ढरके लामा और रहमान तालुकदार पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

स्वदेश ने उठाया था फरार वन्यजीव अपराधियों का मामला

स्वदेश ने 6 जून को संगठित वन्यजीव अपराधियों के गिरोहों और इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस वाले फरार अपराधियों पर केंद्रित खबर प्रकाशित की थी। यह खबर "अंतरराष्ट्रीय तस्करों के निशाने पर बाघ, नेपाल से चीन सीमा तक फैला वन्यजीव माफिया का जाल" शीर्षक से प्रकाशित हुई थी। खबर प्रकाशित होने के दो दिन के भीतर, 8 जून को वन्यजीव मुख्यालय ने इन अपराधियों के खिलाफ नोटिस जारी कर दिए।

एसटीएसएफ ने दर्ज किए थे मामले

स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) की भोपाल इकाई ने वर्ष 2015 में जेई तमांग और ढरके लामा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए थे। फिलहाल वन्यजीव मुख्यालय ने आमजन से अपील की है कि इन तीनों वांछित अपराधियों के संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर मोबाइल नंबर 9424792115, 9424797059 और 9424797031 पर संपर्क करें। मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

 

Related to this topic: