Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

MP Gaon Ki Beti scholorship Yojana

Girl Scholorship: मध्य प्रदेश गांव की बेटी योजना में ग्रामीण छात्राओं को ₹7500 तक की मदद, कैसे करें आवेदन

मध्य प्रदेश गांव की बेटी योजना के तहत ग्रामीण छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। जानें पात्रता, दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया।


girl scholorship मध्य प्रदेश गांव की बेटी योजना में ग्रामीण छात्राओं को ₹7500 तक की मदद कैसे करें आवेदन

Gaon ki beti Yojana |

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गांव की बेटी योजना शुरू की थी। इस योजना की शुरुआत वर्ष 2005 में हुई थी। इसके तहत गांव की ऐसी छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाती है जिन्होंने 12वीं कक्षा अच्छे अंकों से पास करने के बाद स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया है।

इस योजना का संचालन मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग करता है। इसका उद्देश्य आर्थिक परेशानी के कारण पढ़ाई छोड़ने वाली छात्राओं को आगे की शिक्षा जारी रखने में मदद देना है।

गांव की बेटी योजना में कितनी मिलेगी छात्रवृत्ति

योजना के तहत पात्र छात्राओं को उनके पाठ्यक्रम के अनुसार आर्थिक सहायता दी जाती है। तकनीकी शिक्षा और मेडिकल पाठ्यक्रम में पढ़ाई करने वाली छात्राओं को 7500 रुपये प्रति वर्ष दिए जाते हैं। यह राशि 10 महीने तक 750 रुपये प्रति माह के हिसाब से दी जाती है। इसके अलावा अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाली छात्राओं को 5000 रुपये प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति मिलती है। यह राशि 10 महीने तक 500 रुपये प्रति माह के हिसाब से दी जाती है।

कौन छात्राएं योजना का लाभ ले सकती हैं

इस योजना का लाभ लेने वाली छात्राओं के लिए कुछ शर्तों को पूरा करना आवश्यक है। इनके आभाव में वह इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकती है। इसलिए आवेदन करने से पहले उन शर्तों को जान लीजिए।

-गांव की बेटी योजना का लाभ लेने के लिए छात्रा को मध्य प्रदेश की निवासी होना जरूरी है।
-इसके अलावा छात्रा ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली होनी चाहिए और उसने 12वीं कक्षा की पढ़ाई गांव के स्कूल से पूरी की होनी चाहिए।
-योजना के लिए 12वीं में छात्रा के 60 प्रतिशत से अधिक अंक होना जरूरी है।
-छात्रा का किसी कॉलेज या विश्वविद्यालय में स्नातक, तकनीकी या मेडिकल पाठ्यक्रम में प्रवेश होना भी आवश्यक है।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

गांव की बेटी योजना में आवेदन करते समय छात्रा के पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए। इसकी विस्तृत लिस्ट नीचे दी गई है।

-मध्य प्रदेश का ग्रामीण निवास प्रमाण पत्र
-आधार कार्ड
-समग्र आईडी
-आय प्रमाण पत्र
-10वीं और 12वीं की अंकसूची
-बैंक पासबुक की कॉपी
-जाति प्रमाण पत्र अगर लागू हो
-जन्म प्रमाण पत्र अगर उपलब्ध हो
-मोबाइल नंबर
-ईमेल आईडी

गांव की बेटी योजना में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

गांव की बेटी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। छात्राएं मध्य प्रदेश स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।

स्टेप 1:
सबसे पहले मध्य प्रदेश स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करें।

स्टेप 2:
पंजीकरण पूरा होने के बाद छात्रा के मोबाइल नंबर पर यूजर नेम और पासवर्ड भेजा जाएगा।

स्टेप 3:
यूजर नेम और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।

स्टेप 4:
लॉगिन करने के बाद उपलब्ध योजनाओं की सूची में गांव की बेटी योजना का चयन करें।

स्टेप 5:
अब आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, संपर्क जानकारी, शिक्षा संबंधी जानकारी और बैंक खाते की जानकारी भरें।

स्टेप 6:
मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करें।

स्टेप 7:
आवेदन फॉर्म को अच्छी तरह जांचने के बाद सबमिट कर दें।

आवेदन जमा होने के बाद उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी दस्तावेजों और जानकारी की जांच करते हैं। छात्रा जिस कॉलेज या विश्वविद्यालय में पढ़ रही है वहां के प्राचार्य से भी सत्यापन कराया जाता है। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र छात्राओं के बैंक खाते में पाठ्यक्रम के अनुसार छात्रवृत्ति की राशि भेज दी जाती है।

गांव की बेटी योजना से छात्राओं को कैसे मिलेगा फायदा

ग्रामीण क्षेत्रों की कई छात्राएं आर्थिक कारणों से 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख पाती हैं। यह योजना ऐसी छात्राओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने में मदद करती है। छात्रवृत्ति की राशि से पढ़ाई से जुड़े खर्चों को पूरा करने में सहायता मिलती है और छात्राओं को अपने करियर की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

Related to this topic: