Breaking News
  • जम्मू-कश्मीर में 28 दिनों में 733 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 47 के घर पर बुलडोजर चला
  • नोएडा की फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, कई ब्लास्ट हुए: शोरूम और 7 दुकानें जलकर राख
  • हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में हनुमान-चालीसा पाठ हुआ, मां वाग्देवी की पूजा हुई
  • एमपी में हर पाठ्यक्रम में शहीद की पत्नी और बच्चों के लिए एक सीट आरक्षित रहेगी
  • बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी में तोड़फोड़-पथराव, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी
  • ISIS के नंबर-2 कमांडर की अमेरिकी ऑपरेशन में मौत, अफ्रीका में छिपा था
  • नीदरलैंड में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- आज का भारत बड़े सपने देख रहा

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

MP Power Bill Hike May Surcharge Shock

मई में बिजली बिल का झटका: 5.36% सरचार्ज बढ़ा, दो महीने में 11% बढ़ोतरी से उपभोक्ता परेशान

मध्यप्रदेश में मई से बिजली बिल महंगे हो गए हैं। 5.36% सरचार्ज बढ़ने से दो माह में कुल 11% वृद्धि हुई, जिससे उपभोक्ताओं का बजट बिगड़ रहा है।


मई में बिजली बिल का झटका 536 सरचार्ज बढ़ा दो महीने में 11 बढ़ोतरी से उपभोक्ता परेशान 

मध्य प्रदेश में मई से बिजली महंगी हो गई है। बिजली कंपनी ने ईंधन एवं ऊर्जा क्रय समायोजन सरचार्ज में 5.36 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। इसके कारण उपभोक्ताओं को बढ़े हुए बिल मिल रहे हैं। इससे पहले अप्रैल में 4.8 प्रतिशत सरचार्ज बढ़ाया जा चुका था। मई को मिलाकर दो माह में कुल सरचार्ज लगभग 11 प्रतिशत हो गया है। एक महीने में यह दूसरी सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। मई में बिजली दरों में जो अतिरिक्त बढ़ोतरी हुई है, वह एफपीपीएएस के तहत लागू की गई है।

मई में अचानक बढ़े हुए बिल आने से लाखों उपभोक्ताओं के घर का बजट बिगड़ गया है। इससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। गर्मी शुरू होते ही जब पंखे, कूलर और एसी का उपयोग बढ़ जाता है, उसी समय बिजली बिल में अचानक वृद्धि उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ा देती है। बिजली कंपनियों का कहना है कि बिल में बढ़ोतरी का कारण उत्पादन और खरीद की बढ़ती लागत है।

एक लाख से अधिक बिल वाले 643 उपभोक्ता

बिजली कंपनी को 30 अप्रैल तक की स्थिति में एक लाख रुपये से अधिक बकाया वाले 643 निष्क्रिय उपभोक्ताओं से वसूली करनी है। भोपाल शहर में एक लाख रुपये से अधिक बकाया रखने वाले कुल 1,224 उपभोक्ता हैं। इनमें से 581 उपभोक्ता सक्रिय हैं, जबकि 643 निष्क्रिय श्रेणी में आते हैं। कंपनी के पीआरओ मनोज द्विवेदी के अनुसार, एक लाख रुपये से अधिक बकाया रखने वालों में छोला से 208, करोंद से 131 और सुल्तानिया से 119 उपभोक्ता शामिल हैं। इनसे वसूली की प्रक्रिया जारी है।

केवल इन्हें मिली राहत

सरकार कृषि उपभोक्ताओं को 10 घंटे निर्बाध बिजली प्रदान कर सब्सिडी दे रही है। वहीं कर्मियों के लिए 1 मई से कैशलेस हेल्थ पॉलिसी लागू की जा रही है। कंपनी ने बकायादारों के लिए समाधान योजना 2025-26 शुरू की है, जिसमें बकाया बिलों पर सरचार्ज में छूट दी जा रही है।

बिल देखने के बाद लगा झटका

खास बात यह है कि बिल में बढ़ोतरी सरचार्ज के कारण हुई है, जिसका अंदाजा आम लोगों को पहले नहीं था। करोंद के उपभोक्ता देवाशीष सोनी ने बताया कि पिछले माह तक 1200–1400 रुपये का बिल आता था, लेकिन इस बार बिल देखकर झटका लगा।अशोकागार्डन निवासी हेमंत विश्वकर्मा ने कहा कि मार्च 2026 तक यह सरचार्ज बहुत कम था, जिससे लोगों को राहत मिली थी। लेकिन इस बार अचानक सरचार्ज बढ़ने से बिल में तेज बढ़ोतरी हुई है।भले ही यह प्रक्रिया तकनीकी हो, लेकिन इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है।

इनका कहना है…

मप्र बिजली वितरण कंपनी ने मई में सरचार्ज में बढ़ोतरी की है, जिससे बिलों में मामूली वृद्धि दर्ज होगी। कंपनी बकायादारों से वसूली के लिए समाधान योजना चला रही है।
- मनोज द्विवेदी, पीआरओ, मप्र बिजली वितरण कंपनी, भोपाल

 

Related to this topic: