Breaking News
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • International Women’s Day Special: भोपाल से बिलासपुर तक दौड़ी ‘नारी शक्ति’ की ट्रेन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में
  • इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में धुंआधार बैटिंग, 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 161
  • T20 वर्ल्ड कप फाइनलः न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, भारत की पहले बैटिंग
  • केरल में विदेशी जहाज से टक्कर के बाद मछुआरों की नाव डूबी, 2 लापता
  • 1 से 7 मार्च 2026 के बीच 52,000 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित रूप से खाड़ी देशों से भारत लौटे
  • इजराइल ने ईरानी तेल ठिकानों पर मिसाइलें गिराईं: 3 डिपो और 30 फ्यूल टैंक तबाह, ईरान ने 5 देशों पर हमले किए

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

अब मोबाइल से घर बैठे बिजली बिल देखें और तुरंत भरें, बस WhatsApp खोलें!

अब मोबाइल से घर बैठे बिजली बिल देखें और तुरंत भरें, बस WhatsApp खोलें!

MP बिजली कंपनी ने WhatsApp चैटबॉट से बिल देखना और पे करना आसान बनाया, घर बैठे करें तुरंत भुगतान और सेवाएं।


अब मोबाइल से घर बैठे बिजली बिल देखें और तुरंत भरें बस whatsapp खोलें

 भोपाल। अब बिजली का बिल चुकाना और उसे डाउनलोड करना हुआ आसान। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं के लिए WhatsApp चैटबॉट शुरू किया है। इसका मतलब है कि अब आप घर बैठे ही मोबाइल से बिल देख सकते हैं, डाउनलोड कर सकते हैं और तुरंत पे भी कर सकते हैं।

घर बैठे दस सेवाओं का लाभ

कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक, चैटबॉट नंबर 07552551222 पर बस "हाय" लिखते ही आपके सामने 10 सेवाओं की पूरी लिस्ट आ जाएगी। इसमें बिल डाउनलोड और पेमेंट के अलावा कई सुविधाएं हैं। सबसे आसान तरीका ये है कि अगर आपको अपने घर का बिजली बिल भरना है, तो लिस्ट में 2 नंबर – फॉर बिल (एलटी/एचटी) चुनें। इसके बाद आपके पास 1 नंबर – व्यू एंड पे एलटी बिल का ऑप्शन आएगा।

बिल देखने और भुगतान की प्रक्रिया

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालते ही आपके कनेक्शन नंबर दिखाई देंगे। जिस नंबर का बिल चाहिए, उसे चुनते ही आपके मोबाइल पर बिल की PDF और राशि आ जाएगी। इसके बाद दो विकल्प मिलेंगे – व्यू एंड पे और पे नाऊ। अगर पहले सिर्फ बिल देखना है तो 'व्यू एंड पे' पर टैप करें, और अगर भुगतान करना है तो 'पे नाऊ' चुनें। पैसे भेजने के विकल्प भी आसान हैं वॉट्सएप पे, गूगल पे, फोन पे, पेटीएम और बाकी UPI ऐप्स। भुगतान पूरी होते ही आपके मोबाइल पर रसीद आ जाएगी, जिसे सेव या स्क्रीनशॉट किया जा सकता है।

पूरी लिस्ट: WhatsApp से मिलने वाली सुविधाएं

  • शिकायत दर्ज करें (फॉर कंप्लेंट)
  • बिल (एलटी/एचटी) देखें और पे करें
    1. अन्य एप्लीकेशंस देखें
      1. मोबाइल को कनेक्शन नंबर से लिंक करें
        1. स्वयं की रीडिंग दर्ज करें
          1. नया कनेक्शन या नेट मीटरिंग के लिए आवेदन
            1. मौजूदा कनेक्शन में बदलाव के लिए आवेदन
              1. फिजिकल बिल के लिए आवेदन
                1. सोलर रूफटॉप नेट मीटरिंग
                  1. मोबाइल नंबर जोड़ें या हटाएँ

                    अधिकारियों का कहना

                    ऋषि गर्ग, सीएमडी, एमपी बिजली वितरण कंपनी ने बताया कि, “उपभोक्ता अब अपने मोबाइल पर घर बैठे इस सुविधा का नि:शुल्क लाभ ले सकते हैं।” इस सुविधा की वजह से अब लोगों को लाइन में खड़े होने या ऑफिस दौड़ने की जरूरत नहीं, बिल पेमेंट और अन्य सेवाओं का पूरा अनुभव घर पर ही मिल जाएगा। 

                    Related to this topic: