मध्य प्रदेश भाजपा ने सैनिक प्रकोष्ठ में 10 प्रदेश सह संयोजक और एक कार्यालय मंत्री की नियुक्ति की है। जानिए नई सूची में किन नेताओं को जिम्मेदारी मिली है।
MP BJP Niyuktiya: मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक बदलाव और विस्तार का दौर तेजी से चल रहा है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की हरी झंडी के बाद भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के नए पदाधिकारियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है। इस नई घोषणा के तहत प्रकोष्ठ में 10 प्रदेश सह संयोजक और 1 कार्यालय मंत्री की नियुक्तियां की गई हैं।
पूर्व सैनिकों को साधने की कवायद
बीजेपी प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी इस सूची का मुख्य लक्ष्य सैन्य पृष्ठभूमि से जुड़े लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना और संगठन में उनकी भागीदारी को बढ़ाना है। हाल के दिनों में मध्य प्रदेश भाजपा अपने अलग-अलग मोर्चों और प्रकोष्ठों को पुनर्गठित करने में जुटी हुई है।
संगठन को मजबूत करेगी नई टीम
सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के नामों का ऐलान होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। भाजपा आलाकमान को पूरी उम्मीद है कि यह नई टीम प्रदेशभर में पूर्व सैनिकों के कल्याण और पार्टी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में भूमिका निभाएगी।
ये नेता बने सह संयोजक और कार्यालय मंत्री
प्रदेश सह संयोजक: बलवीर सिंह तोमर
प्रदेश सह संयोजक: अरविंद सिंह तोमर
प्रदेश सह संयोजक: वीरेन्द्र सैनी
प्रदेश सह संयोजक: रमाशंकर सिंह
प्रदेश सह संयोजक: विष्णुकांत विश्वकर्मा
प्रदेश सह संयोजक: रमेश प्रसाद पाण्डेय
प्रदेश सह संयोजक: देवेन्द्र कुमार
प्रदेश सह संयोजक: भीम सिंह गुर्जर
प्रदेश सह संयोजक: शिवराज सिंह तवर
प्रदेश सह संयोजक: सुदामा सूर्यवंशी
प्रदेश कार्यालय मंत्री: रामवीर सिंह कुशवाह