Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

MBBS intern doctors protest

MBBS Intern Doctors Protest: भोपाल में MBBS इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, किया चक्का जाम

राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन और उग्र हो गया है। सोमवार को डॉक्टरों ने...


mbbs intern doctors protest भोपाल में mbbs इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन किया चक्का जाम

MBBS Intern Doctors Protest: भोपाल में MBBS इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, किया चक्का जाम |

MBBS Intern Doctors Protest: राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन और उग्र हो गया है। सोमवार को डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री निवास से 200 मीटर दूर कमला पार्क रोड पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। सड़क पर डॉक्टरों के बैठने के कारण क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

स्टाइपेंड करने की मांग

प्रदर्शनकारी इंटर्न डॉक्टरों की मुख्य मांग है कि उनका मासिक स्टाइपेंड वर्तमान 14,377 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये किया जाए। डॉक्टरों ने बीती रात पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और वॉटर कैनन के प्रयोग का भी विरोध जताया। उनका कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिसिया बल प्रयोग सही नही है और जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।

CM हाउस के करीब डटे डॉक्टर

कमला पार्क पर जारी धरना-प्रदर्शन के कारण कमला पार्क, पॉलीटेक्निक चौराहा और आसपास के मार्गों पर आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। संवेदनशील इलाका होने के चलते प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधिकारी डॉक्टरों से बातचीत कर रास्ता खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन आंदोलनकारी डॉक्टर अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

Related to this topic: