तिब्बत रसुवा त्रिशूली नदी के रास्ते आए भीषण बाढ़ के कारण प्रशासन हाई अलर्ट पर है। नेपाल से आने वाले पानी के चलते त्रिशूली और नारायणी नदी का जलप्रवाह बढ़ गया है।
Maharajganj High Alert: नेपाल की बाढ़ से महराजगंज हाई अलर्ट, DM-SP ने किया दौरा |
राजेश जायसवाल, महराजगंज: तिब्बत रसुवा त्रिशूली नदी के रास्ते आए भीषण बाढ़ के कारण प्रशासन हाई अलर्ट पर है। नेपाल से आने वाले पानी के चलते त्रिशूली और नारायणी नदी का जलप्रवाह बढ़ गया है। संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए डीएम और एसपी ने गंडक नदी में नाव से निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया।
तिब्बत रसुआ सीमा क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 9 बजे अचानक भोटीकोशी नदी के रास्ते आये बाढ के कारण क्षेत्रों की नदियों और सहायक नदियों में दिखाई दिया। त्रिशूली और नारायणी नदी में बढ़ते जलप्रवाह को देखते हुए महराजगंज जिला प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने नाव से गंडक नदी का निरीक्षण किया और संभावित बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।
डीएम के मुताबिक, रात में करीब 1.50 लाख क्यूसेक पानी वाल्मीकि बैराज तक पहुंचा था। हालांकि फिलहाल जलप्रवाह स्थिर बताया जा रहा है, लेकिन नेपाल में जारी एडवाइजरी को देखते हुए प्रशासन ने हाई अलर्ट बरकरार रखा है। जिले के सोहगीबरवा और निचलौल क्षेत्र में SDRF और PAC के जवानों की तैनाती की गई है। SSB के साथ लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। राहत और बचाव टीमों को भी तैयार रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। प्रशासन की लगातार नजर नेपाल से आने वाले पानी और नारायणी नदी के जलस्तर पर बनी हुई है।
फिलहाल जलप्रवाह स्थिर है, लेकिन संभावित खतरे को देखते हुए महराजगंज प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और संवेदनशील इलाकों में राहत-बचाव टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।