Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Rajghat Cremation Site

Rajghat Cremation Site: राजघाट अंत्येष्टि स्थल पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद गिरने से दो घायल

गोरखपुर जिले के राजघाट थाना क्षेत्र स्थित अंत्येष्टि स्थल पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां तेज बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से अंत्येष्टि स्थल पर बना गुंबद भरभराकर नीचे गिर गया।


rajghat cremation site राजघाट अंत्येष्टि स्थल पर गिरी आकाशीय बिजली गुंबद गिरने से दो घायल

Rajghat Cremation Site: राजघाट अंत्येष्टि स्थल पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद गिरने से दो घायल |

विशाल चतुर्वेदी, गोरखपुर: गोरखपुर जिले के राजघाट थाना क्षेत्र स्थित अंत्येष्टि स्थल पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां तेज बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से अंत्येष्टि स्थल पर बना गुंबद भरभराकर नीचे गिर गया। हादसे के समय गुंबद के नीचे आराम कर रहे दो व्यक्ति मलबे में दबकर बुरी तरह घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

गुंबद के नीचे लेटे थे लोग

मिली जानकारी के अनुसार, मौसम खराब होने और तेज बारिश से बचने के लिए कुछ लोग अंत्येष्टि स्थल के पक्के गुंबद के नीचे शरण लिए हुए थे। इसी दौरान जोरदार कड़क के साथ आकाशीय बिजली सीधे गुंबद पर आ गिरी। बिजली का झटका इतना तेज था कि गुंबद का एक बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया और भारी पत्थर नीचे लेटे दो लोगों पर जा गिरे।

1 घंटे तक नहीं पहुंची '108' एम्बुलेंस

बताया जा रहा है किे घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक लगातार 108 एम्बुलेंस को फोन करते रहे, लेकिन कोई एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद राजघाट थाने की पुलिस ने अपने वाहन व स्थानीय साधनों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।

एक की हालत नाजुक

जिला अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, दोनों घायलों का इलाज जारी है। मलबे की सीधी चपेट में आने के कारण एक व्यक्ति के सिर और अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, जिससे उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

Related to this topic: