Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Kanpur Expressway Clarification

Expressway Sink: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे धंसने पर PNC की सफाई, भारी बारिश को बताया वजह

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे धंसने के मामले में PNC इंफ्राटेक ने निर्माण में खामी से इनकार किया। कंपनी ने भारी बारिश को वजह बताते हुए मरम्मत का पूरा खर्च खुद उठाने की बात कही।


expressway sink कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे धंसने पर pnc की सफाई भारी बारिश को बताया वजह

Kanpur lucknow Express way |

लखनऊ। सड़क पर सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए करोड़ों-अरबों की लागत से एक्सप्रेस वे बनाया गया। जब यही कानपुर-लखनऊ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे कुछ  ही दिनों में धंसने लगा तो सवाल उठना लाजिमी है। अब इसके धंसे हिस्सों पर निर्माण कंपनी PNC इंफ्राटेक ने अपना पक्ष सामने रखा है। कंपनी का कहना है कि सड़क के नुकसान की वजह निर्माण में तकनीकी खामी नहीं बल्कि लगातार हुई भारी बारिश और जलभराव है।

एक्सप्रेसवे के कुछ हिस्सों के धंसने के बाद निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठे थे। इसी बीच कंपनी ने स्पष्ट किया कि परियोजना में NHAI के सभी तकनीकी मानकों और गुणवत्ता संबंधी नियमों का पालन किया गया था। साथ ही क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का पूरा खर्च भी कंपनी स्वयं उठाएगी।

कंपनी ने का अजीबोगरीब बयान

PNC इंफ्राटेक के मुताबिक कानपुर-लखनऊ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल (HAM) के तहत किया गया है। कंपनी का दावा है कि निर्माण प्रक्रिया में तय गुणवत्ता मानकों से कोई समझौता नहीं हुआ। उसका कहना है कि लगातार हुई भारी बारिश और पानी जमा होने से कुछ स्थानों पर मिट्टी बैठ गई, जिससे सड़क प्रभावित हुई।

मरम्मत की जिम्मेदारी खुद उठाएगी कंपनी

कंपनी ने कहा कि प्रभावित हिस्सों पर मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। यह कार्य ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस दायित्व के तहत किया जाएगा और इसका पूरा खर्च कंपनी वहन करेगी। कंपनी के अनुसार इससे NHAI पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा।

यातायात सामान्य रखने का दावा

PNC इंफ्राटेक ने दावा किया कि एक्सप्रेसवे पर वाहनों की आवाजाही जारी है और ट्रैफिक पूरी तरह बंद नहीं किया गया है। जहां नुकसान हुआ है वहां आवश्यक सुधार कार्य किए जा रहे हैं ताकि आवागमन सुरक्षित बना रहे।

निर्माण गुणवत्ता पर बहस जारी

हालांकि कंपनी ने तकनीकी खामी से इनकार किया है, लेकिन एक्सप्रेसवे के शुरुआती दौर में ही सड़क धंसने की घटना ने निर्माण गुणवत्ता और परियोजनाओं की टिकाऊ क्षमता को लेकर नई बहस छेड़ दी है। आने वाले समय में तकनीकी जांच और मरम्मत की गुणवत्ता पर भी सभी की नजर रहेगी।

Related to this topic: