Breaking News
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा शुक्रवार को हरियाणा के पानीपत में शुरू
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • ईरान का दावा: अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर पर मिसाइल हमला, इराक में US सैन्य विमान क्रैश
  • मिडिल ईस्ट जंग का असर: 350 कंटेनरों में खराब होने लगे फल-सब्जियां, पोर्ट से वापसी शुरू
  • बंगाल में महिलाओं के लिए BJP की नई चुनावी रणनीति: सिर्फ नकद मदद नहीं, सुरक्षा और रोजगार पर जोर
  • LPG किल्लत पर दिल्ली में कांग्रेस का चूल्हे लेकर प्रदर्शन, कई राज्यों में लंबी लाइनें
  • अलविदा जुमे पर यूपी अलर्ट: ज्ञानवापी में दो शिफ्ट में नमाज, ड्रोन से निगरानी

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

संभल का दौरा करेंगे राहुल गांधी, जिला प्रशासन बोला - माहौल अभी तनावपूर्ण है कोई बाहरी न करे दौर

संभल का दौरा करेंगे राहुल गांधी, जिला प्रशासन बोला - माहौल अभी तनावपूर्ण है कोई बाहरी न करे दौरा


संभल का दौरा करेंगे राहुल गांधी जिला प्रशासन बोला - माहौल अभी तनावपूर्ण है कोई बाहरी न करे दौरा

उत्तरप्रदेश। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उत्तरप्रदेश के संभल का दौरा करने वाले हैं। इसके पहले खबर सामने आई है कि, कांग्रेस नेता पुलिस और खुफिया एजेंसी को चकमा देकर संभल पहुंच गए हैं। राहुल गांधी के दौरे के पहले जिला प्रशासन की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया है कि, माहौल अभी तनावपूर्ण है कोई बाहरी संभल का दौरा न करे।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस और खुफिया एजेंसी को चकमा देकर कांग्रेस नेता संभल पहुंच गए हैं। UP कांग्रेस महासचिव सचिन चौधरी, रिजवान कुरैशी संभल पहुंचे हैं। राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल जो राहुल गांधी टीम के सदस्य भी हैं वे भी संभल पहुंचे हैं। कांग्रेस नेता हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने पहुंचे हैं। राहुल गांधी की हिंसा मृतकों के परिजनों से फोन पर बात भी कराई गई है। सूत्रों के अनुसार 4 दिसंबर को नेता विपक्ष राहुल गांधी संभल जा सकते हैं।

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संभल दौरे पर मुरादाबाद मंडल के आयुक्त अंजनेय कुमार सिंह ने कहा, "अभी संभल में स्थिति सामान्य है। वहां पर बाजार भी सामान्य तौर पर खुल रहे हैं। लोगों में विश्वास बहाली को पुख्ता किया जा रहा है। घटना की जांच जारी है। जिलाधिकारी द्वारा 10 दिसंबर कर वहां बाहर से लोगों के आने पर प्रतिबंध लगाया गया है। माहौल अभी शांत है पर अभी भी तनाव है अगर कोई बाहर से आता है तो कुछ भी होने की संभावना जताई गई है। हम सबसे निवेदन कर रहे हैं कि फिलहाल अभी संभल ना आएं ताकि हमें पूरी तरह से शांति बहाल करने में आसानी हो। नेता विपक्ष (राहुल गांधी) से निवेदन किया जा रहा है कि अभी अपना कार्यक्रम रद्द कर दें।"

बता दें कि, इसके पहले उत्तरप्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय संभल का दौरा करने निकले थे। इसके पहले ही पुलिस द्वारा उन्हें नोटिस दिया गया था कि, वे अपने कार्यक्रम रद्द कर दें। उन्होंने 11 दिसम्बर को दोबारा संभल आने का ऐलान किया था। 

Related to this topic: