Breaking News
  • राहुल राजस्थान से करेंगे पेपरलीक के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत, 17 जून को कोटा में स्टूडेंट सम्मेलन
  • भारतीय मल्टी लेयर्ड बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम का टेस्ट कामयाब: 5000km से आ रही मिसाइल को मार गिराएगा
  • फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी
  • अभिषेक बनर्जी के घर रात 3 बजे पुलिस की रेड: चार घंटे तक तलाशी
  • असम: वायुसेना विमान हादसे में पांच जवान शहीद, जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ था AN-32 मालवाहक

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > जबलपुर

जबलपुर स्कूल में कन्वर्जन का आरोप

जबलपुर के स्कूल में कन्वर्जन के लिए दबाव का आरोप, नौकरी से निकाला; पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर के सेंट एलायसिस स्कूल में महिला कर्मचारियों ने कन्वर्जन के लिए दबाव बनाने और नौकरी से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।


जबलपुर के स्कूल में कन्वर्जन के लिए दबाव का आरोप नौकरी से निकाला पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर। सेंट एलायसिस स्कूल को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। यहां काम करने वाली महिला सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया गया और इनकार करने पर नौकरी से निकाल दिया गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया है कि स्कूल प्रशासन की ओर से धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जा रहा था। वहीं स्थानीय संगठन भी इस मामले में महिलाओं के समर्थन में उतर आए हैं, जिससे मामला और गरमा गया है।

धर्म अपनाने का दबाव ?

शिकायत के अनुसार, महिला कर्मचारियों का कहना है कि स्कूल में हाल ही में आए कुछ स्टाफ ने उनसे कहा कि अगर यहां काम करना है तो ईसाई धर्म अपनाना होगा। इनकार करने पर उन्हें नौकरी से निकालने की बात कही गई।

अब समझिए पूरा विवाद यहीं से शुरू हुआ। आरोप है कि कुछ महिलाओं को दबाव में चर्च जाने के लिए भी कहा गया, जबकि उन्होंने इससे इनकार कर दिया। हालांकि स्कूल प्रशासन की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

2024 से काम कर रही थीं कर्मचारी

एक महिला कर्मचारी ने बताया कि वह 2024 से स्कूल में कार्यरत थीं और पहले किसी तरह की समस्या नहीं थी। लेकिन हाल ही में नए प्रशासनिक बदलाव के बाद दबाव बढ़ने लगा।

शिकायत में यह भी कहा गया कि विरोध करने पर उन्हें काम से हटा दिया गया और कुछ को केवल कुछ महीनों का वेतन देकर नौकरी समाप्त कर दी गई। एक अन्य कर्मचारी ने भी आरोप लगाया कि कई वर्षों की सेवा के बाद भी उन्हें बिना स्पष्ट कारण बाहर कर दिया गया।

 संगठन ने दी चेतावनी

मामला सामने आने के बाद पीड़ित महिलाओं ने पहले स्थानीय थाने और फिर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। एएसपी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और तथ्यों के सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

वहीं दूसरी ओर, हिंदू धर्म सेना सहित कुछ संगठनों ने आरोपों को गंभीर बताते हुए प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस पूरे मामले ने स्थानीय स्तर पर तनाव की स्थिति भी पैदा कर दी है।

Related to this topic: