Breaking News
  • MP में गेहूं खरीदी में देरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • राजस्थान में अप्रैल में सर्दी, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी: देश के 17 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट
  • 'जहरीले सांप' बयान पर नितिन नवीन बोले-ये कांग्रेस की भाषा
  • सोना 1 हजार गिरकर 1.51 लाख पर आया, चांदी की कीमत 9 हजार कम होकर 2.35 लाख हुई
  • असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल फेज में वोटिंग

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > जबलपुर

Jabalpur BJP Training Workshop Strengthens Party O

अनुशासन और विचारधारा से ही मजबूत होता है संगठन : शिवप्रकाश

जबलपुर में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान में शिवप्रकाश, डॉ. मोहन यादव और खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को संगठन, अनुशासन और विचारधारा से जोड़ने पर जोर दिया।


अनुशासन और विचारधारा से ही मजबूत होता है संगठन  शिवप्रकाश

जबलपुर में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला

जबलपुर:भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि भाजपा एक विचार और एक लक्ष्य के लिए कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का संगठन है। कार्यकर्ताओं को गढ़ने और संगठन की कार्यपद्धति से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण वर्ग अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि अनुशासन भाजपा की कार्य संस्कृति का मूल तत्व है और इसी से संगठन अपने लक्ष्य हासिल करता है।

शिवप्रकाश भारतीय जनता पार्टी द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत सोमवार को जबलपुर स्थित भाजपा संभागीय कार्यालय में विषय वक्ता कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल तथा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यशाला में जबलपुर, छिंदवाड़ा, रीवा और शहडोल संभाग के विषय वक्ता शामिल हुए।श्री शिवप्रकाश ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में अनेक जनहितैषी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं से आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। कार्यकर्ताओं को इन योजनाओं की जानकारी और उनके परिणामों को जनता तक पहुंचाना चाहिए।

भाजपा केवल दल नहीं, एक विचारधारा है : डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एकता और पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद पर आधारित विचारधारा है। संगठन की शक्ति को मजबूत बनाए रखने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण आवश्यक होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनसंघ के समय से ही अपने सिद्धांतों और विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया।धारा 370 को हटाना और अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण जैसे संकल्प भाजपा ने पूरे किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में नेतृत्व परिवारवाद से नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत से उभरता है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की कोई स्पष्ट विचारधारा नहीं है और इसी कारण वह लगातार कमजोर होती जा रही है।

प्रशिक्षण भाजपा की कार्यपद्धति का महत्वपूर्ण हिस्सा : खंडेलवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग भाजपा की कार्यपद्धति का महत्वपूर्ण अंग है। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और कार्यशैली को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। पार्टी के अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं।खंडेलवाल ने कहा कि आज संगठन के पास आधुनिक संसाधन और तकनीक उपलब्ध हैं, इसलिए कार्यकर्ताओं को नई तकनीकों से भी जुड़कर संगठनात्मक कार्यों को और प्रभावी बनाना चाहिए। कार्यकर्ताओं की पहचान, समर्पण और परिश्रम के कारण ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।