भोपाल के इस्लामपुरा में अवैध बिजली कनेक्शन से कोल्ड स्टोरेज और अन्य गतिविधियां चलती पाई गईं। बिजली कंपनी ने 11 मामलों में कार्रवाई करते हुए 15.58 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी बिजली चोरी के विरुद्ध सख्त अभियान चला रही है। राजधानी के सिटी कोतवाली ज़ोन में कंपनी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 प्रकरण दर्ज कर कुल 15.58 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। जांच के दौरान एक आवासीय परिसर में बिना अनुमति के कोल्ड स्टोरेज संचालित होता मिला, जहां बड़े पैमाने पर अवैध रूप से बिजली कनेक्शन जोडक़र खपत कर रहे थे।
कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि सतर्कता एवं निरीक्षण दल ने इस्लामपुरा में स्थित आलीशान एवं बहुमंजिला मकानों की बारीकी से जांच की। इस दौरान तार डालकर पोल से बिजली का अवैध उपयोग करते मिले। यही के एक मकान में घरेलू कनेक्शन की आड़ में फर्नीचर निर्माण का कारखाना चलाया जा रहा था। इसी तरह मुख्य लाइन से सीधे तार जोडक़र ई-व्हीकल चार्जिंग करते हुए भी पकड़ा गया।
11 उपभोक्ताओं पर लगाया 15.58 लाख जुर्माना
बिजली कंपनी ने जांच के दौरान सामने आए सभी मामलों में विद्युत अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर संबंधित 11 उपभोक्ताओं पर कुल 15.58 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी और अनधिकृत उपयोग के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उपभोक्ता वैध कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करें।
बिजली कंपनी ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में भारी जुर्माने के साथ न्यायालयीन कार्रवाई और जेल जैसी सत कार्रवाई भी की जाएगी। उपभोक्ताओं से कह गया कि यदि वे अपने परिसर में व्यावसायिक गतिविधियां या उच्च क्षमता वाले उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं तो नियमानुसार लोड स्वीकृत कराकर उचित कने क्शन लें।