Breaking News
  • सूर्यकुमार की छुट्टी, श्रेयस टी20 के नए कप्तान, वैभव सूर्यवंशी की एंट्री
  • मानसून गोवा तक पहुंचा, MP-छत्तीसगढ़ देर से पहुंचने का अनुमान: केरलम में आज बारिश का रेड अलर्ट
  • गाजियाबाद में दूध व्यापारी की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में अरेस्ट, 50 हजार का इनाम था
  • MP में 60Km/घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी, गुना-सीहोर समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
  • ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी आज: स्वर्ण मंदिर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात
  • दिल्ली: पुष्प विहार इलाके में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार
  • लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने अपनी सरकारी सुरक्षा को वापस किया

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

बड़ा हादसा हमीरपुर में

हमीरपुर में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से 6 मजदूरों की मौत हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।


हमीरपुर में बड़ा हादसा निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा 6 मजदूरों की मौत 

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब शुक्रवार तड़के अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ। उस समय तेज आंधी और बारिश चल रही थी। बताया जा रहा है कि ज्यादातर मजदूर पुल के नीचे सो रहे थे, तभी अचानक स्लैब गिर पड़ा और कई लोग मलबे में दब गए।

SDRF और पुलिस की टीम मौके पर

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंच गई। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम जारी है। राहत और बचाव अभियान लगातार चलाया जा रहा है।ASP अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना रात करीब 2 बजे मिली थी। शुरुआती जांच में 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कुछ मजदूर अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। मृतकों में से 5 की पहचान कर ली गई है।

तेज आंधी-बारिश के बीच हुआ हादसा

स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे से पहले इलाके में तेज आंधी और बारिश हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार हमीरपुर क्षेत्र में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि खराब मौसम के चलते स्लैब कमजोर होकर गिर गया।

प्रशासन अलर्ट मोड पर

हादसे के बाद जिला प्रशासन अलर्ट पर है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों ने कहा है कि सभी मजदूरों को सुरक्षित निकालने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा।

 

Related to this topic: