Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > ग्वालियर

Gwalior Human Chain on August 14

Gwalior Human Chain: ग्वालियर में 14 अगस्त को बनेगी मानव श्रृंखला, स्वच्छता के साथ देशभक्ति का संदेश

स्वतंत्रता दिवस से पहले मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 14 अगस्त को मानव श्रृंखला बनेगी। कटोरा ताल से रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा स्थल तक होने वाले आयोजन में संस्थाएं जुटेंगी।


gwalior human chain ग्वालियर में 14 अगस्त को बनेगी मानव श्रृंखला स्वच्छता के साथ देशभक्ति का संदेश

Gwalior News |

ग्वालियर। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले ग्वालियर में देशभक्ति और स्वच्छता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ‘स्वच्छ ग्वालियर अभियान टोली’ के तत्वावधान में 14 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक भव्य मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। ‘स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के साथ’ ध्येय वाक्य के साथ होने वाले इस आयोजन में शहर की शैक्षणिक, सामाजिक, व्यापारिक और प्रशासनिक संस्थाएं एकजुट होकर सहभागिता करेंगी। आयोजन समिति के अनुसार अभियान का उद्देश्य ग्वालियर को स्वच्छ, सुंदर और जागरूक शहर बनाने के साथ ही नागरिकों में अपने शहर के प्रति जिम्मेदारी और कर्तव्यबोध जागृत करना है।

कटोरा ताल से होगा शुभारंभ

मानव श्रृंखला का शुभारंभ कटोरा ताल फ्लैग पॉइंट से होगा। यहां से श्रृंखला अचलेश्वर चौराहा, अचलेश्वर मंदिर, इंदरगंज चौराहा, जयेंद्रगंज, नदीगेट, मोती तबेला, बैजाताल और फूलबाग चौपाटी होते हुए वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर संपन्न होगी।

विभिन्न संस्थाओं की रहेगी सहभागिता

अभियान में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ चिकित्सा संवर्ग, चिकित्सा महाविद्यालय, एमएलबी महाविद्यालय, सिंधिया कन्या विद्यालय, महिला पॉलिटेक्निक, जीवाजी राव हायर सेकेंडरी स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, एएमआई शिशु मंदिर, प्रमुख कोचिंग संस्थान, मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स, दाल बाजार व्यापारी प्रकोष्ठ, संजय कॉम्प्लेक्स, राजीव प्लाजा, जयेंद्रगंज व्यापारी संघ, अचलेश्वर न्यास, सनातन धर्म मंदिर, जीवाजी क्लब, फूलबाग गुरुद्वारा समिति, स्मार्ट सिटी, रोटरी क्लब, लायंस क्लब और रेडक्रॉस सोसाइटी सहित विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठन शामिल होंगे।

शहरवासियों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

‘स्वच्छ ग्वालियर अभियान टोली’ ने शहरवासियों और सामाजिक संगठनों से मानव श्रृंखला में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों ने नागरिकों से स्वच्छता और देशभक्ति का संदेश देने के साथ ग्वालियर को स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया है।

Related to this topic: