Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > ग्वालियर

ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन में हवलदार की मौत

ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन में हवलदार की मौत, ड्यूटी के बाद बिगड़ी थी तबीयत

ग्वालियर के महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन में हवलदार नरेश कुमार की मौत हो गई। ड्यूटी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और चार दिन बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।


ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन में हवलदार की मौत ड्यूटी के बाद बिगड़ी थी तबीयत

ग्वालियर के महाराजपुरा स्थित 40 विंग एयरफोर्स स्टेशन में तैनात हवलदार नरेश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। चार दिन पहले ड्यूटी खत्म करने के बाद बैरक में आराम करते समय उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें मिलिट्री हॉस्पिटल (MH) मुरार में भर्ती कराया गया था।

रविवार शाम इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद महाराजपुरा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर डेड हाउस में रखवा दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

22 जुलाई की रात बिगड़ी थी हालत

पुलिस के अनुसार, 40 विंग एयरफोर्स स्टेशन में तैनात सूबेदार सुधीर दुबे ने इस घटना की सूचना महाराजपुरा थाने में दी। उन्होंने बताया कि 55 वर्षीय हवलदार नरेश कुमार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की जावली तहसील के गांव भारमर के रहने वाले थे। 22 जुलाई की रात करीब 12 बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद नरेश कुमार एयरफोर्स कैंपस की डीएससी लाइन स्थित अपनी बैरक में आराम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। हालत गंभीर होने पर साथी जवानों और अधिकारियों ने तुरंत उन्हें मिलिट्री हॉस्पिटल मुरार पहुंचाया।

चार दिन तक चला इलाज

मिलिट्री हॉस्पिटल में डॉक्टरों की निगरानी में हवलदार नरेश कुमार का इलाज चल रहा था। करीब चार दिन तक चले उपचार के बाद रविवार 26 जुलाई की शाम उनकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी। सैन्य कर्मी की मौत के बाद एयरफोर्स स्टेशन में भी शोक का माहौल है।

पुलिस ने शुरू की जांच

महाराजपुरा थाना पुलिस ने सूबेदार सुधीर दुबे की सूचना के आधार पर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अब पुलिस और संबंधित विभाग की निगाहें आगे की औपचारिक कार्रवाई पर हैं।

Related to this topic: