Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Satna News

Satna News: बालिकाओं ने सेना के जवानों के लिए भेजीं राखियां, कलेक्टर को भी बांधी राखी

सतना कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय श्यामनगर छात्रावास की बालिकाओं ने कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस की कलाई पर अपने हाथों से बनाई गई राखी बांधी।


satna news बालिकाओं ने सेना के जवानों के लिए भेजीं राखियां कलेक्टर को भी बांधी राखी

Satna News: बालिकाओं ने सेना के जवानों के लिए भेजीं राखियां, कलेक्टर को भी बांधी राखी |

अमन शुक्ला, सतना: सतना कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय श्यामनगर छात्रावास की बालिकाओं ने कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस की कलाई पर अपने हाथों से बनाई गई राखी बांधी। बालिकाओं ने देश की सरहद पर तैनात सेना के जवानों के लिए भी स्वनिर्मित राखियां भेजीं। बताया गया कि छात्रावास में पिछले दो वर्षों से बालिकाओं द्वारा वेस्ट मटेरियल और विभिन्न प्रकार के बीजों का उपयोग कर पर्यावरण हितैषी राखियां तैयार की जा रही हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी बालिकाओं ने आकर्षक एवं स्वनिर्मित राखियां तैयार कीं। 

कलेक्टर को बांधी राखी 

उन्होंने कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस को राखी बांधने के साथ ही देश की सीमाओं पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए भी राखियां भेजकर रक्षाबंधन के पर्व को देशभक्ति और भाईचारे की भावना से जोड़ा। छात्रावास की बालिकाएं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। उन्होंने अपने छात्रावास परिसर को पॉलीथिन मुक्त बनाया है। साथ ही वेस्ट मटेरियल से इको ब्रिक्स तैयार किए गए हैं, जिनका उपयोग छात्रावास परिसर की क्यारियों को सजाने में किया जा रहा है। इस अवसर पर सहायक परियोजना समन्वयक नीलम कुशवाहा, वार्डन चारुलेखा बढ़ोलिया सहित छात्रावास की बालिकाएं उपस्थित रहीं।

डाकघरों में विशेष व्यवस्था

रक्षाबंधन के पावन पर्व को देखते हुए आमजन की सुविधा तथा राखी एवं अन्य डाक सामग्री की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए सतना संभाग डाक विभाग द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। सक्षम प्राधिकारी के निर्देशानुसार रक्षाबंधन के अवसर पर सतना संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी प्रधान डाकघर, मुख्य डाकघर एवं उपडाकघर आवश्यक सेवाओं के लिए खुले एवं कार्यरत रहेंगे। राखी भेजने वाले लोगों को बुकिंग एवं पार्सल प्रेषण में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा देश के विभिन्न स्थानों पर राखी समय पर पहुंच सके, इसके लिए डाक विभाग ने विशेष तैयारियां की हैं। 

अवकाश में खुलेंगे डाकघर

डाक विभाग द्वारा जारी विशेष व्यवस्था के तहत बुधवार 26 अगस्त को अवकाश के दिन भी सतना संभाग के समस्त डाकघर आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ खुले रहेंगे। इस दौरान आमजन राखी मेल, पार्सल एवं अन्य डाक सामग्री की बुकिंग करा सकेंगे। राखी मेल की त्वरित एवं सुगम बुकिंग के लिए डाकघरों में विशेष काउंटर स्थापित किए गए हैं। इन काउंटरों के माध्यम से ग्राहकों को राखी एवं पार्सल की बुकिंग में सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे त्योहारी सीजन में अनावश्यक भीड़ एवं प्रतीक्षा से बचा जा सके।

Related to this topic: