दस साल में ED ने दर्ज किए 5892 मामले, सुनवाई केवल 1398 केस की और दोषसिद्धि मात्र 8 केस में

दस साल में ED ने दर्ज किए 5892 मामले, सुनवाई केवल 1398 केस की और दोषसिद्धि मात्र 8 केस में

By : Gurjeet Kaur
दस साल में ED ने दर्ज किए 5892 मामले, सुनवाई केवल 1398 केस की और दोषसिद्धि मात्र 8 केस में

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले दस सालों में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत 49 मामलों में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है। सरकार ने राज्यसभा में बताया कि, ईडी ने 2015 से जून 2025 तक धन शोधन के लिए 15 लोगों से जुड़े आठ मामलों में ही दोषसिद्धि के आदेश हासिल किए हैं।

संसद में सरकार से ईडी द्वारा दर्ज किए गए उन मामलों की संख्या के बारे में सवाल पूछा जो वास्तव में अदालत में सुनवाई के लिए गए। दी गई जानकारी चौंकाने वाली है।

-पिछले 10 वर्षों में, ईडी ने 5892 मामले दर्ज किए हैं। हालांकि, इनमें से केवल 1398 मामलों को ही सुनवाई के लिए अदालत में लाया गया।

-इसका मतलब यह हुआ कि 10 सालों में ईडी द्वारा दर्ज किए गए सभी मामलों में से 77% मामले शून्य साक्ष्य के कारण अदालत तक पहुंच ही नहीं पाए।

-10 सालों में दर्ज किए गए कुल 5892 मामलों में से केवल 8 में ही दोषसिद्धि हुई।

-इसका मतलब है कि 10 सालों में ईडी द्वारा दर्ज किए गए सभी मामलों में से केवल 0.13% मामलों में ही अदालतों ने आरोपियों को दोषी पाया।

सरकार की ओर से यह जानकारी ऐसे समय पर सामने आई है जब सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रवर्तन निदेशालय की कार्यवाई पर सवाल खड़े किए गए हैं। एक मामले की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट द्वारा कहा गया था कि, "राजनीतिक लड़ाइयों के लिए आपका (ईडी) इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है?"

कई विपक्षी राजनीतिक दलों का भी आरोप था कि, ईडी का उपयोग विपक्षी नेताओं पर दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है। बहरहाल सरकार द्वारा तमाम आरोपों को बेबुनियादी बताया गया था।

टैग्स: ED

संबंधित सामग्री

स्वीडन के राजदूत की अपील- हमें भारतीय तकनीकी प्रतिभाओं की जरूरत, AI और रिसर्च में बढ़ेगा सहयोग

स्वीडन के राजदूत की अपील- हमें भारतीय तकनीकी प्रतिभाओं की जरूरत, AI और रिसर्च में बढ़ेगा सहयोग

स्वीडन की राजदूत पेट्रा मेनांडर ने भारतीय तकनीकी प्रतिभाओं को स्वीडन आने का न्योता दिया। दोनों देश AI, निवेश और तकनीकी सहयोग बढ़ाने की तैयारी में हैं।

Nov 16, 2026
राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2026: शब्दों की शक्ति से लोकतंत्र को संबल देती पत्रकारिता

राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2026: शब्दों की शक्ति से लोकतंत्र को संबल देती पत्रकारिता

16 नवंबर को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय प्रेस दिवस भारत में स्वतंत्र और जिम्मेदार पत्रकारिता के महत्व को रेखांकित करता है

Nov 16, 2026
पारिजात की महक से गुड़हल की लालिमा तक, शीत ऋतु में बालों की आभा निखारेंगे ये 5 पुष्प

पारिजात की महक से गुड़हल की लालिमा तक, शीत ऋतु में बालों की आभा निखारेंगे ये 5 पुष्प

शीत ऋतु का आगमन अपने साथ ठंडक और खुशनुमा मौसम तो लाता है, लेकिन बालों के लिए यह मौसम कई चुनौतियां भी लेकर आता है

Nov 16, 2026
UP 16 IAS Transfer: उत्तरप्रदेश में फिर फेरबदल, 16 IAS अधिकारियों के तबादले

UP 16 IAS Transfer: उत्तरप्रदेश में फिर फेरबदल, 16 IAS अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक कसावट लाने की कवायद के तहत योगी सरकार ने सोमवार शाम एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।

Nov 16, 2026
रजत के बल्ले ने लिखी रिकॉर्ड की नई इबारत, 41 गेंदों में शतक जड़ रचा इतिहास

रजत के बल्ले ने लिखी रिकॉर्ड की नई इबारत, 41 गेंदों में शतक जड़ रचा इतिहास

मध्य प्रदेश के स्टार बल्लेबाज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान खींचा है

Nov 16, 2026