Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

District Panchayat member Md. Mursuddin joins SP

Md. Mursuddin Joins SP: मायावती को झटका जिला पंचायत सदस्य हुआ सपा में शामिल

बसपा छोड़कर आए जिला पंचायत सदस्य मो. मुरसुद्दीन ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।


md mursuddin joins sp मायावती को झटका जिला पंचायत सदस्य हुआ सपा में शामिल

Md. Mursuddin Joins SP: मायावती को झटका जिला पंचायत सदस्य हुआ सपा में शामिल |

हिमाशु सिंह, सीतापुर: समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की मासिक बैठक सोमवार को लोहारबाग स्थित पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ. शफीक खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क, सामाजिक सद्भाव तथा संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा को लेकर रणनीति तय की गई। इस दौरान बहुजन समाज पार्टी छोड़कर जिला पंचायत सदस्य मो. मुरसुद्दीन समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

अल्पसंख्यक महत्वपूर्ण इकाई: जिलाध्यक्ष

बैठक में मुख्य अतिथि एवं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी ने कहा कि अल्पसंख्यक सभा संगठन की महत्वपूर्ण इकाई है, जो सामाजिक न्याय, भाईचारे और समरसता की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने पदाधिकारियों से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान में तेजी लाने और जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. शफीक खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान, लोकतंत्र और शिक्षा के अधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नई इकाइयों के गठन, जनसंपर्क अभियान को तेज करने और संगठन को गांव-गांव तक सक्रिय बनाने पर जोर दिया।

राज्यपाल को सौंपेंगे ज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग का प्रस्ताव पारित किया गया। निर्णय लिया गया कि इस संबंध में जिलाधिकारी सीतापुर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा जाएगा। ज्ञापन में विद्यार्थियों के हित, शिक्षा के अधिकार तथा सभी वैधानिक एवं न्यायिक प्रक्रियाएं पूरी होने तक किसी भी प्रकार की ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई।

जिला पंचायत सदस्य सपा में शामिल

बैठक के दौरान बसपा छोड़कर आए जिला पंचायत सदस्य मो. मुरसुद्दीन ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुरसुद्दीन के पार्टी में शामिल होने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। वहीं मो. मुरसुद्दीन ने समाजवादी पार्टी की नीतियों और नेतृत्व में विश्वास जताते हुए पूरी निष्ठा से संगठन के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में शारिब खान, सहाबुद्दीन, शमीम खान, सादाब अली, मो. स्माइल, निसार अहमद, मो. शरीफ, कफील खान, तबरेज खान, मो. अब्बास जैदी, इशरत अली, चौधरी मेराज, असद अराफात, महेंद्र यादव, जयसिंह यादव, शेखर यादव, राजकिशोर गौतम, मो. हासिम सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related to this topic: