Breaking News
  • चांदी ₹9,658 गिरकर ₹2.36 लाख किलो पर आई: 10 दिन में ₹27 हजार की गिरावट; सोना ₹4,090 टूटा, 10 ग्राम की कीमत ₹1.48 लाख
  • पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की: 11 बच्चों समेत 13 की मौत, 14 महिलाएं घायल
  • हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर, फिटनेस टेस्ट के दौरान चोट लगी
  • ईरान का बहरीन, कुवैत, जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला, अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई
  • ममता बनर्जी की करीबी रहीं सुष्मिता देव ने बुधवार को राज्यसभा सांसद से इस्तीफा दिया

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Bhojshala Verdict: Hanuman Chalisa Path

हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के बाद धार भोजशाला में श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा पाठ और मां वाग्देवी की पूजा की। हिंदू पक्ष ने फैसले का स्वागत किया।


हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच द्वारा धार स्थित भोजशाला-कमाल मौला परिसर को वाग्देवी मंदिर मानने के फैसले के बाद शनिवार सुबह परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और हनुमान चालीसा पाठ हुआ। श्रद्धालुओं और विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों ने शांतिपूर्ण माहौल में मां वाग्देवी के दर्शन किए।

हाईकोर्ट के फैसले के बाद पहली बार बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोजशाला पहुंचे। कई लोगों ने कहा कि वर्षों बाद उन्हें बिना रोक-टोक पूजा करने का अवसर मिला है।

मां वाग्देवी के दरबार में हुई पूजा-अर्चना

शनिवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भोजशाला परिसर में श्रद्धालु पहुंचे। भोज उत्सव समिति और भोजशाला मुक्ति यज्ञ समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने मां वाग्देवी के स्थान और यज्ञ कुंड पर पुष्प अर्पित कर पूजा की।इसके बाद परिसर में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। पूरे माहौल में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का वातावरण दिखाई दिया।

हाईकोर्ट ने क्या कहा?

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने अपने फैसले में भोजशाला परिसर को राजा भोज कालीन वाग्देवी मंदिर माना है। अदालत ने पुरातात्विक और ऐतिहासिक तथ्यों के साथ ASI की सर्वे रिपोर्ट को भी आधार बनाया।हिंदू पक्ष के वकील विष्णुशंकर जैन  ने बताया कि अदालत ने 7 अप्रैल 2003 के ASI आदेश को आंशिक रूप से निरस्त किया है। इसी आदेश के तहत मुस्लिम पक्ष को शुक्रवार को सीमित समय के लिए नमाज की अनुमति दी गई थी।

ASI के अधीन ही रहेगा परिसर

ASI के वकील अविरल विकास खरे के अनुसार भोजशाला वर्ष 1904 से संरक्षित स्मारक घोषित है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि परिसर का प्रशासन, संरक्षण और निगरानी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अधीन ही रहेगा।कोर्ट ने यह भी माना कि भोजशाला का निर्माण भोज-परमार वंश के काल में हुआ था।

सुप्रीम कोर्ट में दायर हुईं कैविएट याचिकाएं

मुस्लिम पक्ष द्वारा सुप्रीम कोर्ट में अपील की संभावना को देखते हुए हिंदू पक्ष ने सर्वोच्च न्यायालय में दो कैविएट याचिकाएं दायर की हैं।वकील विष्णुशंकर जैन  ने बताया कि हाईकोर्ट ने लंदन के संग्रहालय में रखी मां वाग्देवी की मूल प्रतिमा को वापस लाने के मुद्दे पर भी विचार किया है। फिलहाल भोजशाला परिसर और धार शहर में प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

 

Related to this topic: