Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश > लखनऊ

Deputy CM Pathak

Deputy CM Pathak: नीट पेपर मुद्दे पर आंदोलन कर रहे छात्रों के बीच पंहुचे डिप्टी CM पाठक

नीट पेपर लीक मुद्दे पर विरोध दर्ज करा रहे छात्र-छात्राओं के बीच उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक खुद पहुंचे।


deputy cm pathak नीट पेपर मुद्दे पर आंदोलन कर रहे छात्रों के बीच पंहुचे डिप्टी cm पाठक

Deputy CM Pathak: नीट पेपर मुद्दे पर आंदोलन कर रहे छात्रों के बीच पंहुचे डिप्टी CM पाठक |

Deputy CM Pathak: नीट पेपर लीक मुद्दे पर विरोध दर्ज करा रहे छात्र-छात्राओं के बीच उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक खुद पहुंचे। उन्होंने आंदोलन कर रहे छात्रों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और सरकार की ओर से हर संभव मदद करने और कार्रवाई का ठोस आश्वासन दिया। छात्रों को भरोसा दिलाते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे ही यह मामला संज्ञान में आया, प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

पुनः परीक्षा का आयोजन

डिप्टी सीएम पाठक ने आगे कहा कि छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए दोबारा परीक्षा कराई गई, जिसे शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का साफ निर्देश है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा न जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। यह समस्या केवल किसी एक राज्य की नहीं है, बल्कि जहां भी ऐसा घिनौना काम हुआ है, वहां दोषियों पर सख्त कार्रवाई तय होगी।

संसद कानून लाने की तैयारी

उप मुख्यमंत्री पाठक ने बताया कि देश में परीक्षाओं की पवित्रता और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र की एनडीए सरकार पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने कहा कि संसद सत्र में NDA सरकार पेपर लीक रोकने और माफियाओं पर नकेल कसने के लिए कानून/विधेयक पारित कराएगी। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि अलग-अलग राजनीतिक दलों और सांसदों के बीच राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन युवाओं और देशहित के मुद्दे पर सभी को एकजुट होकर सहयोग करना चाहिए।

Related to this topic: