Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 24 और IAS के ट्रांसफर, 10 DM बदले, 18 घंटे में 64 अफसरों के तबादले
  • JEE मेन सेशन 2 रिजल्ट घोषित: 26 कैंडिडेट्स को 100 पर्सेंटाइल
  • जम्मू के उधमपुर में सड़क हादसा, 21 की मौत
  • तमिलनाडु में ₹1,200 करोड़ से ज्यादा के कैश-गोल्ड और फ्रीबीज जब्त
  • जज को केस से हटाने वाली केजरीवाल की याचिका खारिज
  • तेज गर्मी के चलते योगी सरकार ने 8वीं तक के परिषद स्कूलों की टाइमिंग बदली

होम > प्रदेश

CM Yogi Gujiya Video Gorakhpur

गोरखपुर में CM योगी ने बच्चों को अपने हाथ से खिलाई गुजिया, पूछा– किस क्लास में पढ़ती हो

गोरखपुर में होली के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बच्चों को गुजिया खिलाते हुए वीडियो सामने आया है। गोरखनाथ मंदिर में उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के बारे में पूछा और फोटो के लिए भी बुलाया।


गोरखपुर में होली के दिन एक अलग ही नजारा देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बच्चों के बीच पहुंचे और उन्हें अपने हाथों सगुजिया खिलाते नजर आए। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सीएम योगी बच्चों से बातचीत करते हुए दिखाई देते हैं और उनसे पढ़ाई के बारे में भी पूछते हैं।

बच्चों से पूछा किस क्लास में पढ़ती हो?

वीडियो में देखा जा सकता है कि सीएम योगी बच्चों के बीच खड़े हैं और एक-एक कर उन्हें गुजिया दे रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने एक छोटी बच्ची से मुस्कुराते हुए पूछा, “कौन सी क्लास में पढ़ती हो?” बच्ची ने जवाब दिया हम एक में पढ़ते हैं और मेरी दोस्त 2 में पढ़ती है। यह सुनकर सीएम योगी हल्का सा मुस्कुराए और बच्चों से बातचीत जारी रखी। 

height=443

फोटो के लिए बुलाया- इधर आओ 

एक बच्ची कुछ देर सामने खड़ी होकर फोटो खिंचवाने की कोशिश कर रही थी। इस पर मुख्यमंत्री ने मजाकिया अंदाज में कहा फोटो खिंचवाना है तो इधर आओ। इसके बाद उन्होंने बच्चों को गुजिया खिलाई और उन्हें आशीर्वाद भी दिया। आसपास मौजूद लोगों ने इस पूरे पल का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। 

गोरखनाथ मंदिर परिसर का वीडियो

 वीडियो गोरखनाथ मंदिर परिसर का है। होली के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नरसिंह की शोभायात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मंदिर परिसर में मौजूद बच्चों से उनका यह छोटा सा संवाद हुआ। कुछ ही मिनटों की यह बातचीत अब सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जा रही है।

Related to this topic: