Breaking News
  • BRICS सम्मेलन: 20 देशों के कृषि मंत्री और विशेषज्ञ इंदौर में जुटे
  • पटाखा दुकान में लगी आग, लगातार होते रहे धमाके, भोपाल के बैरागढ़ रोड पर हादसा, 70 फीट तक ऊपर उठी लपटें
  • दिल्ली में आधी रात 70kmph की रफ्तार से आंधी चली: MP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • भारत में 2024 में सड़क हादसों से 1.77 लाख लोगों की मौत, हर घंटे 20 लोगों ने गंवाई जान
  • प्रख्यात शूटर जसपाल राणा का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

cm Yogi big statement on Sanatan Dharma

बागपत से CM योगी का बड़ा संदेश, बोले- सनातन पर वार करने वाले मिट्टी में मिल गए

बागपत में CM योगी आदित्यनाथ ने सनातन, विदेशी आक्रांताओं और भारत की सांस्कृतिक विरासत पर बड़ा बयान दिया। जानिए क्या कहा और क्यों चर्चा में है यह भाषण।



बागपत से cm योगी का बड़ा संदेश बोले- सनातन पर वार करने वाले मिट्टी में मिल गए

UP News |

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बागपत में आयोजित नव नाथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने सनातन, भारत की संस्कृति और विदेशी आक्रांताओं को लेकर बड़ा बयान दिया। सीएम ने कहा कि सनातन आस्था को तोड़ने का प्रयास करने वाले विदेशी आक्रांता इतिहास से मिट गए, लेकिन भारत की सांस्कृतिक विरासत आज भी मजबूती के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिरों, मठों और तीर्थ स्थलों को नष्ट करने की कोशिश करने वाले लोग खुद मिट्टी में मिल गए। उनका यह बयान अब राजनीतिक और धार्मिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत, स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

“आक्रांताओं का नामोनिशान तक नहीं बचा”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया में भारत ही ऐसा देश है जिसने सदियों तक विदेशी आक्रांताओं का सामना किया और हर परिस्थिति में अपनी संस्कृति तथा परंपराओं की रक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने सनातन के प्रतीकों को मिटाने की कोशिश की थी, आज वही मंदिर और तीर्थ स्थल फिर से पुनर्प्रतिष्ठा प्राप्त कर रहे हैं। जबकि उन आक्रांताओं का नामोनिशान तक इतिहास में नहीं बचा।

बागपत के पौराणिक महत्व का किया जिक्र

सीएम योगी ने अपने संबोधन में बागपत की ऐतिहासिक और पौराणिक पहचान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण ने पांडवों के लिए जिन पांच गांवों की मांग की थी, उनमें बागपत भी शामिल था। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यही बागपत प्रदेश और देश में अपनी अलग पहचान बना चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ वर्षों पहले यह स्थान छोटा था, लेकिन संतों और स्थानीय लोगों के प्रयास से इसे भव्य तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया गया है।

चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि का किया उल्लेख

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भी याद किया। उन्होंने कहा कि किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि होने के कारण बागपत की अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र ने देश को कई ऐसे व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में देश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने विकास और विरासत को साथ लेकर चलने की बात भी दोहराई।

शिव गोरखनाथ आश्रम पहुंचे CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बागपत के भगवानपुर नांगल गांव स्थित शिव गोरखनाथ आश्रम में आयोजित नव नाथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। सीएम हेलीकॉप्टर से पहुंचने के बाद आश्रम पहुंचे जहां संतों ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की, बाबा नवनाथ की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और यज्ञशाला में पूर्णाहुति दी।

कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् के नारे भी लगाए गए। मुख्यमंत्री ने माता मंदिर में दर्शन करने के बाद संतों से मुलाकात की और फिर कार्यक्रम समाप्त होने पर वापस रवाना हो गए।

Related to this topic: