Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

Bhopal Farmer Protest

Bhopal Farmer Protest: भोपाल किसानों आंदोलन पर CM मोहन का बड़ा बयान

राजधानी भोपाल में चल रहे किसान आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए बड़ा बयान दिया है।


bhopal farmer protest भोपाल किसानों आंदोलन पर cm मोहन का बड़ा बयान

Bhopal Farmer Protest: भोपाल किसानों आंदोलन पर CM मोहन का बड़ा बयान |

Bhopal Farmer Protest: राजधानी भोपाल में चल रहे किसान आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और पूरे प्रदेश में कृषि कल्याण वर्ष मनाया जा रहा है। सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान तलाशना है।

उच्चस्तरीय मंत्रियों की समिति गठित

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि किसानों के मुद्दों को सुलझाने और उनसे संवाद करने के लिए सरकार ने एक विशेष समिति गठित की है। बुधवार को कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने किसानों से चर्चा की थी। वहीं, आज कृषि मंत्री के साथ राज्य मंत्री कृष्णा गौर, विश्वास सारंग, राकेश सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल आंदोलनकारी किसानों से सीधी बातचीत करेगा।यह समिति किसानों के बीच जाकर उनकी मांगों, सुझावों और को सुनेगी और समाधान की दिशा में काम करेगी।

किसान हित सर्वोपरि: सीएम मोहन 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सदैव अन्नदाताओं के साथ खड़ी है और उनके सुझावों का स्वागत करती है। सीएम ने कहा कि किसानों के हित सरकार के लिए सर्वोपरि हैं, लेकिन आंदोलन के दौरान आम नागरिकों और जनता को किसी भी तरह की असुविधा न हो, यह चिंता करना भी सभी पक्षों की जिम्मेदारी है। सरकार बातचीत और आपसी सहमति के जरिए हर मुद्दे का समाधान निकालने में विश्वास रखती है।

किसान संगठनों से सहयोग की अपील

मुख्यमंत्री ने भारतीय किसान संघ सहित सभी किसान संगठनों से अपील की है कि वे प्रदेश के किसानों और आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए सहयोग करें। उन्होंने उम्मीद जताई कि संवाद के जरिए बेहतर परिणाम जरूर निकलेंगे।

Related to this topic: