Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Social Media Report Card

सोशल मीडिया रिपोर्ट कार्ड: नंबर 1 बने सीएम मोहन यादव, दूसरे नंबर पर मंत्री विजयवर्गीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे जुड़ने के लिए इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहने के सुझाव के बाद मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रियों की सोशल मीडिया पर पकड़ को लेकर एक दिलचस्प रिपोर्ट सामने आई है।


सोशल मीडिया रिपोर्ट कार्ड नंबर 1 बने सीएम मोहन यादव दूसरे नंबर पर मंत्री विजयवर्गीय

सोशल मीडिया रिपोर्ट कार्ड: नंबर 1 बने सीएम मोहन यादव, दूसरे नंबर पर मंत्री विजयवर्गीय |

Social Media Report Card: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे जुड़ने के लिए इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहने के सुझाव के बाद मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रियों की सोशल मीडिया पर पकड़ को लेकर एक दिलचस्प रिपोर्ट सामने आई है। इस डिजिटल रिपोर्ट कार्ड में मुख्यमंत्री मोहन यादव 20 लाख से अधिक फॉलोअर्स के साथ पहले नंबर पर है। वही कैबिनेट के कुछ मंत्री इंस्टाग्राम पर काफी पीछे है। सरकार के कई मंत्रियों की फॉलोअर्स संख्या में अंतर देखने को मिला है। 

कौन आगे, कौन पीछे?

सीएम मोहन यादव: प्रदेश के मुखिया मोहन यादव 2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ नंबर 1 पर अपनी मजबूत पकड़ बनाते हुए दिखाई दे रहे है। 

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय: 7.44 लाख फॉलोअर्स के साथ मंत्रियों में सबसे आगे है। 
मंत्री विश्वास सारंग: 3.84 लाख फॉलोअर्स
मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल: 1.77 लाख फॉलोअर्स
डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला: 1.55 लाख फॉलोअर्स

10 हजार से कम वाले मंत्री

मंत्री कुंवर विजय शाह: 3,924 फॉलोअर्स के साथ कैबिनेट में सबसे कम है।
मंत्री दिलीप जायसवाल: 7,358 फॉलोअर्स
मंत्री नारायण सिंह कुशवाह: 9,484 फॉलोअर्स

सलाहकारों के भरोसे अकाउंट्स

बताया जा रहा है कि अधिकतर मंत्री अपने इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को खुद संचालित करने के बजाय अपनी पीआर टीम या सोशल मीडिया हैंडलर्स से कराते है। इसके बावजूद भी कई मंत्रियों के लिए फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।

Related to this topic: