Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Ladli Behna Yojana 39th Installment

Ladli Behna Yojana 39th Installment: सीएम मोहन ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मैहर दौरे के दौरान खेल मैदान से प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन से पहले योजना की 39वीं किस्त और शगुन के तौर पर 250 रूपये सहित 1750 रूपये की राशि बहनों के


ladli behna yojana 39th installment सीएम मोहन ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त

Ladli Behna Yojana 39th Installment: सीएम मोहन ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त |

Ladli Behna Yojana 39th Installment: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मैहर दौरे के दौरान खेल मैदान से प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन से पहले योजना की 39वीं किस्त और शगुन के तौर पर 250 रूपये सहित 1750 रूपये की राशि बहनों के खातों में आंतरित की। मुख्यमंत्री ने मंच से सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहना योजना की राशि को 1500 रुपये से बढ़ाकर 1750 रुपये करते हुए अंतरित की।

ये सरकार का उपहार: सीएम मोहन 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंच से कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए लगातार कार्य कर रही है। रक्षाबंधन के अवसर पर यह राशि बहनों के लिए सरकार का विशेष उपहार है। 

मैहर को 256 करोड़ की सौगात

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मैहर की आराध्य मां शारदा के मां शारदा लोक निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया, जिससे करीब 256 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस धार्मिक एवं पर्यटन विकास प्रकल्प से मैहर को नई पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां शारदा लोक बनने के बाद देश-प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे। 

Related to this topic: