Breaking News
  • धार के भोजशाला विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा
  • MP में पुलिसकर्मियों को 15 दिन में मिलेगा कार्यवाहक उच्च पद प्रभार
  • हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार असम के CM: 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने
  • देश में मानसून तय समय से 4 दिन पहले दस्तक दे सकता है
  • NEET का पेपर लीक, परीक्षा रद्द हो गई, जांच CBI करेगी

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Liquor Sales Hit Record High

छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 41.75 करोड़ की कमाई

छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में 41.75 करोड़ की शराब बिक्री का रिकॉर्ड बना। पिछले साल से 23% ज्यादा खपत, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर शीर्ष पर।


छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री का रिकॉर्ड 24 घंटे में 4175 करोड़ की कमाई

CG Liquor Selling Increase |

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही आबकारी राजस्व में तेज उछाल देखने को मिला है। प्रदेश में महज 24 घंटे के भीतर 41 करोड़ 75 लाख रुपए से अधिक की शराब बिक्री दर्ज की गई है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 23.3 प्रतिशत अधिक है, जिससे विभाग की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

रायपुर सबसे आगे, दुर्ग और बिलासपुर पीछे नहीं

शराब बिक्री के मामले में राजधानी रायपुर एक बार फिर शीर्ष पर रहा है। यहां एक दिन में 7.39 करोड़ रुपए की बिक्री हुई।
औद्योगिक क्षेत्र दुर्ग 5.09 करोड़ रुपए के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि बिलासपुर में 3.71 करोड़ रुपए की बिक्री दर्ज की गई। बड़े शहरों में लगातार बढ़ती मांग इस ट्रेंड को और मजबूत कर रही है।

छोटे जिलों में चौंकाने वाली बढ़त

रिपोर्ट के अनुसार, छोटे और दूरस्थ जिलों में शराब की खपत में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की गई है। कोरिया जिले में सबसे ज्यादा 78.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं सुकमा में 74 प्रतिशत और सूरजपुर में 65.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, नारायणपुर और बीजापुर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंच सीमित होने के कारण बिक्री में गिरावट देखी गई है।

अप्रैल में 8 अरब से ज्यादा का कारोबार

वित्तीय वर्ष की शुरुआत के कुछ ही दिनों में शराब का कारोबार 8 अरब 66 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर चुका है। यह दर्शाता है कि इस साल राजस्व में और वृद्धि की संभावना बनी हुई है।

बिक्री बढ़ने के पीछे प्रमुख कारण

विशेषज्ञों के अनुसार, इस बढ़ोतरी के पीछे कई कारण हैं। इनमें नए विदेशी और देशी ब्रांड्स की उपलब्धता, भीषण गर्मी के कारण बढ़ी मांग और शादी-ब्याह और त्योहारों का सीजन शामिल है। इसके साथ ही आबकारी विभाग के जानकारों का मानना है कि यदि यही रुझान जारी रहा, तो चालू वित्तीय वर्ष में राज्य राजस्व के नए रिकॉर्ड बन सकते हैं।

Related to this topic: