Breaking News
  • अमेरिकी कर्मचारियों को सुरक्षा कारणों से ओमान छोड़ने का आदेश
  • मिडिल ईस्ट तनाव के कारण अप्रैल में बहरीन और सऊदी F1 रेस नहीं होंगी
  • कोलकाता झड़प के बाद BJP ने शशि पांजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
  • एअर इंडिया एक्सप्रेस ने UAE के लिए सभी उड़ानें रद्द कीं
  • बुछार में ऑपरेशन DIGGI-2 जारी, उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर
  • मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से आंधी और बारिश का असर
  • चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस: बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी में चुनाव का ऐलान

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

छतरपुर की बहनों की शादी का मामला

छतरपुर में दो मुस्लिम बहनों ने हिंदू भाइयों से रचाई शादी, प्रशासन से की सुरक्षा की मांग

छतरपुर की लापता दो मुस्लिम बहनों ने हिंदू भाइयों से शादी की और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। वीडियो में उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की बात कही।


छतरपुर में दो मुस्लिम बहनों ने हिंदू भाइयों से रचाई शादी प्रशासन से की सुरक्षा की मांग

छतरपुर में 9 फरवरी से लापता दो मुस्लिम चचेरी बहनों ने दो हिंदू चचेरे भाइयों से शादी कर ली। उन्होंने अपने पतियों के साथ एक वीडियो बनाया और रविवार को इसे सार्वजनिक किया। वीडियो में दोनों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की और कहा कि उनके ससुराल पक्ष को कोई परेशानी न हो। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनके परिवार के किसी सदस्य को कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार उनका मायके पक्ष होगा।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला छतरपुर जिले के नौगांव क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें एटीएम से पैसे निकालने के बहाने घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई और कहा कि दोनों नाबालिग हैं। परिजनों का आरोप था कि पुलिस इस मामले में पर्याप्त गंभीर नहीं थी, जिस वजह से इलाके के लोग थाने पहुंचकर प्रदर्शन करने को मजबूर हुए।

प्रदर्शन के दौरान कुछ महिलाओं ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप भी लगाया। उनका कहना था कि शिकायत दर्ज होने के बावजूद पुलिस दूसरी तरफ़ के पक्ष के आने का इंतजार कर रही थी, जिससे आक्रोश फैल गया।

वीडियो में क्या बोली बहनें?

वीडियो में दोनों बहनों ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे किसी दबाव में नहीं आई हैं। जानकारी में सामने आया है कि दोनों युवतियों की गुमशुदगी दर्ज थी और परिजन अपहरण की आशंका जता रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस उनकी सुरक्षा और बरामदगी में जुटी हुई है। युवतियों के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related to this topic: