Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

ED Takes Action in CGPSC DMF Scams

Chhattisgarh ED Raid: CGPSC और DMF घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में DMF फंड और CGPSC भर्ती घोटाले में ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सतपाल सिंह छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को गिरफ्तार किया है।


chhattisgarh ed raid cgpsc और dmf घोटाले में ed की बड़ी कार्रवाई दो आरोपी गिरफ्तार

ED Raid in Chhattisgarh |

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ के चर्चित DMF फंड घोटाले और CGPSC भर्ती घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने दोनों मामलों से जुड़े दो प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है। DMF फंड घोटाले में आरोपी सतपाल सिंह छाबड़ा और CGPSC भर्ती घोटाले में आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर को ED ने हिरासत में लिया है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है।

5-5 दिनों की कस्टडी रिमांड की मांग

गिरफ्तारी के बाद ED की टीम दोनों आरोपियों को रायपुर स्थित विशेष अदालत में लेकर पहुंची। अदालत में ED के वकीलों ने दोनों से पूछताछ के लिए 5-5 दिनों की कस्टोडियल रिमांड मांगी है। ED का कहना है कि पूछताछ के जरिए घोटाले से जुड़ी अन्य कड़ियों और पैसों के लेनदेन की जानकारी जुटाई जानी है। रिमांड आवेदन पर अदालत में सुनवाई की प्रक्रिया जारी है।

कोर्ट परिसर में छाबड़ा की पत्नी ने किया हंगामा

दोनों आरोपियों की पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सतपाल सिंह छाबड़ा की पत्नी कोर्ट रूम के भीतर पहुंच गईं और हंगामा किया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। ED दोनों मामलों में कथित पैसों के लेनदेन और भ्रष्टाचार से जुड़ी परतों की जांच कर रही है।

Related to this topic: