Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

CG Teacher Recruitment Protest

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती में व्यायाम टीचर के पद नहीं; शिक्षा मंत्री के बंगले पर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती में व्यायाम टीचर के पद शामिल नहीं होने पर अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री के बंगले के बाहर प्रदर्शन किया। जानिए उनकी मांगे क्या है।


छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती में व्यायाम टीचर के पद नहीं शिक्षा मंत्री के बंगले पर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

Chhattisgarh News |

रायपुर। छत्तीसगढ़ की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में व्यायाम शिक्षक के पद शामिल नहीं किए जाने पर अभ्यर्थियों का विरोध तेज हो गया है। रायपुर में सैकड़ों कैंडिडेट्स ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले के बाहर प्रदर्शन कर भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया।

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने सरकार पर पहले से किए गए आश्वासन पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि स्वीकृत पद होने के बावजूद अंतिम भर्ती विज्ञापन में व्यायाम शिक्षक के लिए एक भी रिक्ति नहीं रखी गई।

अभ्यर्थियों के पुलिस पर आरोप

अभ्यर्थियों के अनुसार, पहले वे अपनी मांग सीधे शिक्षा मंत्री तक पहुंचाना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें बंगले तक जाने और मुलाकात करने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मौके पर नारेबाजी शुरू कर दी। इस पुलिस ने नारेबाजी कर रहे लोगों को वहां से हटा दिया।

पद हटाने पर उठाए सवाल

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि साल 2019 में 745 व्यायाम शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसके बाद सरकार बदलने और कोविड-19 महामारी के कारण भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। फिर साल 2023 में नई शिक्षक भर्ती निकली, लेकिन उसमें व्यायाम शिक्षक का एक भी पद शामिल नहीं किया गया। उनका आरोप है कि पहले सरकार ने 1440 पद सृजित करने और अगली भर्ती में शामिल करने का आश्वासन भी दिया।

Related to this topic: