Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश

CHC Sangrampur News

CHC Sangrampur: सीएचसी संग्रामपुर में 42 मरीजों की हुई सीबीसी जांच

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी संग्रामपुर की पैथोलॉजी लैब में कुल 100 मरीजों की विभिन्न जांचें की गईं।


chc sangrampur सीएचसी संग्रामपुर में 42 मरीजों की हुई सीबीसी जांच

CHC Sangrampur: सीएचसी संग्रामपुर में 42 मरीजों की हुई सीबीसी जांच |

अमेठी, विवेक सिंह रिपोर्टर संग्रामपुर: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी संग्रामपुर की पैथोलॉजी लैब में कुल 100 मरीजों की विभिन्न जांचें की गईं। इनमें सबसे अधिक 42 मरीजों की सीबीसी सम्पूर्ण रक्त गणना जांच हुई।

सीएचसी में बुधवार को करीब 250 मरीजों का पंजीकरण हुआ। ओपीडी में चिकित्सकों ने संक्रमण, एनीमिया और अन्य रक्त संबंधी विकारों की जांच के लिए सबसे अधिक सीबीसी टेस्ट लिखे। पैथोलॉजी लैब में चार गर्भवती महिलाओं समेत 100 मरीजों की जांच की गई। इनमें 42 सीबीसी, 10 शुगर, 18 टाइफाइड और 20 मरीजों की मलेरिया जांच शामिल रही।

मौसम बदलने से बढ़ी मौसमी बीमारियां

अगस्त में मौसम में लगातार परिवर्तन के चलते वायरल बुखार, जुकाम और कमजोरी समेत अन्य मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मरीजों की जांच में लैब असिस्टेंट मुकेश कुमार और कंप्यूटर ऑपरेटर अभिषेक कुमार ने सहयोग किया। चिकित्सकों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद मरीजों की रिपोर्ट उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी।

Related to this topic: