Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 24 और IAS के ट्रांसफर, 10 DM बदले, 18 घंटे में 64 अफसरों के तबादले
  • JEE मेन सेशन 2 रिजल्ट घोषित: 26 कैंडिडेट्स को 100 पर्सेंटाइल
  • जम्मू के उधमपुर में सड़क हादसा, 21 की मौत
  • तमिलनाडु में ₹1,200 करोड़ से ज्यादा के कैश-गोल्ड और फ्रीबीज जब्त
  • जज को केस से हटाने वाली केजरीवाल की याचिका खारिज
  • तेज गर्मी के चलते योगी सरकार ने 8वीं तक के परिषद स्कूलों की टाइमिंग बदली

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Bhopal Professor Death During Holi

भोपाल में होली की खुशी मातम में बदली, भांग पीकर नाचते-नाचते प्रोफेसर की मौत

भोपाल में होली के दौरान भांग पीने के बाद 25 वर्षीय प्रोफेसर कृष्णा नायक की संदिग्ध मौत। दोस्तों के साथ डांस करते समय तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।


भोपाल में होली की खुशी मातम में बदली भांग पीकर नाचते-नाचते प्रोफेसर की मौत

भोपाल में होली का जश्न एक परिवार के लिए गहरे दुख में बदल गया। ऐशबाग इलाके में रहने वाले 25 वर्षीय प्रोफेसर की होली खेलने के दौरान अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोस्तों के साथ भांग पीने और देर तक डांस करने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके.मामले में फिलहाल पुलिस ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है, हालांकि असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।

होली खेलते-खेलते बिगड़ी तबीयत

पुलिस के मुताबिक मृतक कृष्णा नायक (25), पिता उमेश नायक, ऐशबाग इलाके के रहने वाले थे.बुधवार को वह दोस्तों के साथ होली मना रहे थे। रंग-गुलाल और मस्ती के बीच उन्होंने भांग भी पी थी। इसके बाद दोस्तों के साथ काफी देर तक नाचते रहे.बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद कृष्णा को घबराहट महसूस होने लगी। वह पास में ही एक दोस्त के कमरे में गए.वहां अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई और बेहोश होकर गिर पड़े.दोस्तों ने घबराकर तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।

1 लीटर दूध में मिलाई थीं भांग की 6 गोलियां

कृष्णा के रिश्तेदार बेनी प्रसाद शर्मा के मुताबिक होली के दौरान कृष्णा ने दोस्तों के साथ खूब रंग खेला था.परिजनों का कहना है कि उसने करीब एक लीटर दूध में भांग की छह गोलियां मिलाकर पी ली थीं। बताया जा रहा है कि तैयार हुई भांग का ज्यादातर हिस्सा उसने अकेले ही पी लिया था.

प्राइवेट कॉलेज में थे प्रोफेसर

परिवार के अनुसार कृष्णा नायक ने भोपाल के एक निजी संस्थान से बीटेक किया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह एक प्राइवेट कॉलेज में प्रोफेसर के रूप में पढ़ा रहे थे.इसके अलावा एमपी नगर स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान में भी छात्रों को पढ़ाते थे।युवा उम्र में उनकी अचानक मौत से परिवार और परिचितों में गहरा सदमा है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने मामले में मृतक के परिजनों और दोस्तों के बयान दर्ज कर लिए हैं.गुरुवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट होगी, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।