Breaking News
  • डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग: 2000 फीट ऊंचाई पर अचानक डिस्प्ले बंद हुआ, अंदर धुआं भरा
  • टी20 वर्ल्ड कप: अहमदाबाद में इतिहास रचने से एक कदम दूर टीम इंडिया
  • ईरान ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी, फिर कतर पर हमला, अमेरिका बोला आज होगा अब तक का सबसे बड़ा अटैक
  • मिडिल ईस्ट जंग का असर भारत की रसोई पर! घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपए महंगा
  • कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बंद
  • 23 साल पुराने पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम बरी, हाईकोर्ट ने कहा– साजिश के पुख्ता सबूत नहीं

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

भोपाल में 100 घंटे का दिव्यांग क्रिकेट महोत्सव

भोपाल में अनूठा आयोजन: 100 घंटे लगातार क्रिकेट खेलेंगे दिव्यांगजन

भोपाल में 22 से 26 फरवरी तक राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट खेल महोत्सव ‘नॉट आउट@100’ आयोजित होगा, जिसमें 8 राज्यों के खिलाड़ी 100 घंटे लगातार क्रिकेट खेलेंगे।


भोपाल में अनूठा आयोजन 100 घंटे लगातार क्रिकेट खेलेंगे दिव्यांगजन

भोपाल। राजधानी भोपाल में पहली बार ऐसा ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है, जिसमें देशभर के दिव्यांगजन लगातार 100 घंटे क्रिकेट खेलकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट खेल महोत्सव “नॉट आउट@100” 22 से 26 फरवरी तक आयोजित होगा। इस महोत्सव का उद्घाटन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 22 फरवरी को सुबह 10 बजे नेहरू नगर भौंरी स्थित पुलिस स्टेडियम भोपाल में करेंगे।

8 राज्यों के दिव्यांग खिलाड़ी होंगे शामिल

कार्यक्रम संयोजक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस महोत्सव में मध्यप्रदेश सहित उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, दिल्ली समेत कुल 8 राज्यों के दिव्यांग खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह आयोजनकुशाभाऊ ठाकरे न्यास, टास्क इंटरनेशनल और अन्य संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है। खास बात यह है कि खेल का प्रदर्शन Guinness World Records, Limca Book of Records और Asia Book of Records के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगा। 

height=458

महोत्सव की विशेषताएं

  • सभी मैच आईपीएल की तर्ज पर 4-4 घंटे के होंगे।

  • अंधे खिलाड़ियों के लिए आवाज वाली विशेष गेंद और अन्य खिलाड़ियों के लिए क्वार्क बॉल का उपयोग किया जाएगा।

  • पहली बार जमीन पर बैठकर चलने वाले दिव्यांग भी क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।

  • व्हीलचेयर, दृष्टिबाधित, मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चे, युवा और महिला-पुरुष खिलाड़ी अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।

  • उद्घाटन के बाद दोपहर 2 बजे से खेल शुरू होकर 26 फरवरी तक बिना रुके लगातार 100 घंटे चलेगा।

आत्मसम्मान और सशक्तिकरण का संदेश

डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि दिव्यांगजन दया के नहीं, बल्कि अवसर के पात्र हैं। यह आयोजन उनके आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी को मजबूत करने का प्रयास है। यह महोत्सव कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।  

Related to this topic: