Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश > लखनऊ

Assistant Teacher Recruitment Examination

सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा: मंत्री अनिल राजभर को अभ्यर्थियों ने सौंपा ज्ञापन

68,500 सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 में शामिल अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को श्रम एवं सेवायोजन तथा समन्वय विभाग के कैबिनेट...


सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा मंत्री अनिल राजभर को अभ्यर्थियों ने सौंपा ज्ञापन

सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा: मंत्री अनिल राजभर को अभ्यर्थियों ने सौंपा ज्ञापन |

संदीप चतुर्वेदी, लखनऊ:  68,500 सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 में शामिल अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को श्रम एवं सेवायोजन तथा समन्वय विभाग के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मुलाक़ात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों ने उनसे मांग करते हुए कहा की राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ की संस्तुति के अनुसार अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 68,500 शिक्षकों की भर्ती परीक्षा के उत्तीर्णांक में 5 प्रतिशत की छूट देते हुए पूर्णांक 150 में 60 अंक अर्थात 40 प्रतिशत पर परिणाम संशोधित करा कर नई सूची जारी करें।

सौंपी राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट 

इस भर्ती का नेतृत्व कर रहे अभ्यर्थी तूफान सिंह ने बताया की 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती 2018 के संबंध में  राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को उत्तीर्णांक में 5 प्रतिशत की छूट प्रदान किए जाने एवं सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की संस्तुति की गई है। जिसमें ओबीसी अभ्यर्थियों के साथ-साथ दिव्यांग / भूतपूर्व सैनिक स्वंय / स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों आदि को भी लाभ मिलेगा। 

योगी से मिलेंगा प्रतिनिधि मंडल

अभ्यर्थी तूफान सिंह ने बताया कि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ज्ञापन लेने बाद 68500 शिक्षक भर्ती के प्रकरण पर एक प्रतिनिधि मंडल की वार्ता मुख्यमंत्री योगी से कराने और इस प्रकरण पर सकारात्मक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया है। मंत्री ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार दलितों पिछड़ों के साथ है और माननीय राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का योगी सरकार पालन करेगी। ज्ञापन देने वालो में इस भर्ती का नेतृत्व कर रहे अभ्यर्थी तूफ़ान सिंह, आशुतोष वर्मा, अखिल यादव,और नवीन चौधरी शामिल रहे।

Related to this topic: