Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

अमित शाह का भोपाल दौरा

अमित शाह देर रात भोपाल पहुंचे, CM मोहन यादव ने किया स्वागत; आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री अमित शाह भोपाल पहुंचे, विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सुरक्षा, डेयरी प्रोजेक्ट और कानूनी प्रदर्शनी के उद्घाटन में शामिल होंगे।


अमित शाह देर रात भोपाल पहुंचे cm मोहन यादव ने किया स्वागत आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह दो दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे पर शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात करीब 12 बजे भोपाल पहुंचे। पहले उनके रात 9 बजे राजधानी पहुंचने का कार्यक्रम था। स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उनका स्वागत किया।अमित शाह का भोपाल प्रवास करीब 23 घंटे का है। रात में वे होटल ताज में विश्राम करेंगे। शनिवार को उनका दिन कई महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यक्रमों में व्यस्त रहेगा।

गृह विभाग और आंतरिक सुरक्षा पर बैठक

अमित शाह शनिवार को गृह विभाग और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर केंद्र और राज्य के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें सुरक्षा व्यवस्था और संबंधित मुद्दों पर चर्चा होगी।

35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल

दोपहर करीब 12 बजे अमित शाह भेल दशहरा मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन में प्रदेशभर से 35 हजार से अधिक गोपालकों और दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्यों के पहुंचने की संभावना है।इस दौरान वे 16.80 करोड़ रुपये की लागत से तैयार डेयरी प्लांट का शुभारंभ करेंगे। साथ ही उज्जैन में प्रस्तावित 255 करोड़ रुपये के डेयरी प्रोजेक्ट की शुरुआत भी करेंगे।इसके अलावा अमित शाह नए आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

IISER में 'अत्रि परिसर' का शिलान्यास

गोपालक सम्मेलन के बाद अमित शाह भौंरी स्थित IISER परिसर पहुंचेंगे। यहां वे 'अत्रि परिसर' का शिलान्यास करेंगे और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। इसके बाद शाम करीब 8 बजे अमित शाह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Related to this topic: