मुसाफिरखाना तहसील के मुख्य द्वार से जुड़ी एआई जनित एक भ्रामक तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
Amethi AI image: AI तस्वीर के जरिए प्रशासन की खिल्ली,अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज |
Amethi AI image: मुसाफिरखाना तहसील के मुख्य द्वार से जुड़ी एआई जनित एक भ्रामक तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले को लेकर क्षेत्रीय लेखपाल ने कोतवाली पुलिस को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की शिकायत दर्ज कराई है।
तस्वीर में क्या और आरोप
दिलचस्प है कि बीते 6 अगस्त को इंटरनेट मीडिया पर अपलोड तस्वीर में डीएम व एसडीएम को जलभराव का निरीक्षण करते हुए दिखाया गया है। शिकायतकर्ता क्षेत्रीय लेखपाल प्रशांत कुमार का आरोप है कि एक फर्जी एआई जनित तस्वीर के जरिए तहसील मुख्यालय के मुख्य द्वार पर बारिश के दौरान जलभराव की तस्वीर दिखाई गई है। आरोप यह भी है कि जलभराव का निरीक्षण करते डीएम व एसडीएम को दिखाया गया है,जबकि यह एक भ्रामक तस्वीर डालकर किसी ने प्रशासन की छवि छूमिल करने की कोशिश की है।
छवि बिगाड़ने की साजिश
जिला प्रशासन की मानें तो तहसील मुसाफिरखाना में डीएम द्वारा ऐसा कोई निरीक्षण नहीं किया गया। जबकि यह जिला प्रशासन व स्थानीय प्रशासन की छवि बिगाड़ने के लिए एक साजिश की गई है। इस बाबत एसडीएम नितेश राज से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन वार्ता नहीं हो सकी।