Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

MP 3 IPS officers transfer

MP IPS Transfer List: मध्यप्रदेश में 3 IPS अफसरों का तबादला, बदले दो जिलों के SP

मध्यप्रदेश सरकार पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 3 IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए है।


mp ips transfer list मध्यप्रदेश में 3 ips अफसरों का तबादला बदले दो जिलों के sp 

MP IPS Transfer List: मध्यप्रदेश में 3 IPS अफसरों का तबादला, बदले दो जिलों के SP  |

MP IPS Transfer List: मध्यप्रदेश सरकार पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 3 IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए है। जारी आदेश के अनुसार दो जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदल दिया गया है, जबकि एक अधिकारी को पुलिस मुख्यालय ट्रांसफर किया गया है। वही बदले गए जिलों में नए कप्तानों की तैनाती की गई है। 

टीकमगढ़ और श्योपुर में बदले एसपी 

जारी आदेश के अनुसार श्योपुर जिले में पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल को टीकमगढ़ जिले की कमान सौंपी गई है। तो वही 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी मोती उर रहमान को श्योपुर जिले का नया एसपी नियुक्त किया गया है। उर रहमान इससे पहले रीवा में 9वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल में कमांडेंट के पद पर थे। 

मंडलोई भेजे गए मुख्यालय

इसके अलावा टीकमगढ़ एसपी मनोहर सिंह मंडलोई का भोपाल ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। 

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

IPS सुधीर अग्रवाल एसपी, श्योपुर को एसपी, टीकमगढ़ की जिम्मेदारी 
IPS मोती उर रहमान सेनानी, 9वीं वाहिनी SAF, रीवा को एसपी, श्योपुर की जिम्मेदारी 
IPS मनोहर सिंह मंडलोई एसपी, टीकमगढ़ को AIG, पुलिस मुख्यालय, भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

Related to this topic: