Breaking News
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा शुक्रवार को हरियाणा के पानीपत में शुरू
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • ईरान का दावा: अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर पर मिसाइल हमला, इराक में US सैन्य विमान क्रैश
  • मिडिल ईस्ट जंग का असर: 350 कंटेनरों में खराब होने लगे फल-सब्जियां, पोर्ट से वापसी शुरू
  • बंगाल में महिलाओं के लिए BJP की नई चुनावी रणनीति: सिर्फ नकद मदद नहीं, सुरक्षा और रोजगार पर जोर
  • LPG किल्लत पर दिल्ली में कांग्रेस का चूल्हे लेकर प्रदर्शन, कई राज्यों में लंबी लाइनें
  • अलविदा जुमे पर यूपी अलर्ट: ज्ञानवापी में दो शिफ्ट में नमाज, ड्रोन से निगरानी

होम > अन्य

एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान भिड़ंत तय, मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में मुकाबले को हरी झंडी

एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान भिड़ंत तय, मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में मुकाबले को हरी झंडी


एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान भिड़ंत तय मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में मुकाबले को हरी झंडी

India-Pakistan clash confirmed in Asia Cup: एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है। सरकार ने साफ कर दिया है कि मल्टीनेशनल टूर्नामेंट्स में पाकिस्तान से खेलने पर किसी तरह की रोक नहीं होगी। हालांकि, मंत्रालय ने यह भी दोहराया कि द्विपक्षीय सीरीज को लेकर भारत का रुख पहले जैसा ही रहेगा।

खेल मंत्रालय द्वारा साझा किए गए एक लेटर में इंटरनेशनल इवेंट्स को लेकर भारत की पॉलिसी स्पष्ट की गई है। इसमें कहा गया है कि भारतीय टीमें पाकिस्तान में आयोजित किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेंगी और साथ ही पाकिस्तान की टीमों को भी भारत में खेलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह पॉलिसी केवल द्विपक्षीय और घरेलू आयोजनों पर लागू होगी, जबकि मल्टीनेशनल टूर्नामेंट्स में भारत अपनी भागीदारी जारी रखेगा।



सरकार ने साफ किया है कि इंटरनेशनल और मल्टीनेशनल इवेंट्स को लेकर भारत अपने खिलाड़ियों के हित और इंटरनेशनल खेल संस्थाओं के नियमों को प्राथमिकता देगा। ऐसे टूर्नामेंट्स चाहे भारत में हों या विदेश में भारतीय खिलाड़ी और टीमें उसमें हिस्सा लेंगे, भले ही पाकिस्तान की टीमें भी शामिल हों। इसी तरह भारत में आयोजित मल्टीनेशनल इवेंट्स में भी पाकिस्तान की टीमें और खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।

आतंकी हमले के बाद विरोध

19 अगस्त को बीसीसीआई ने एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया था। लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद क्रिकेट फैंस और कुछ संगठनों ने भारत के पाकिस्तान से खेलने का विरोध शुरू कर दिया। इस मुद्दे पर संसद में भी सवाल उठे। वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर अपना रुख स्पष्ट किया था।

इस साल एशिया कप की मेजबानी भारत के पास है, लेकिन पाकिस्तान ने भारत में खेलने से इनकार कर दिया। इसके चलते टूर्नामेंट को UAE में शिफ्ट कर दिया गया है। एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से होगी, जबकि टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को UAE के खिलाफ खेलेगी।

Related to this topic: