Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > सतीश पुनिया राजस्थान और डॉ संजय जायसवाल बिहार भाजपा के नए अध्यक्ष

सतीश पुनिया राजस्थान और डॉ संजय जायसवाल बिहार भाजपा के नए अध्यक्ष

सतीश पुनिया राजस्थान और डॉ संजय जायसवाल बिहार भाजपा के नए अध्यक्ष
X

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सांगठनिक बदलाव करते हुए बिहार, राजस्थान के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। पार्टी ने बिहार की कमान डॉ संजय जायसवाल को सौंपी है। जबकि राजस्थान की कमान सतीश पुनिया को दी गई है। वहीं पार्टी ने उत्तराखंड प्रदेश भाजपा के महामंत्री (संगठन) के पद पर अजय कुमार की नियुक्ति की गई है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार भाजपा की कमान डॉ संजय जायसवाल को दी है। जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय की जगह लेंगे। राय के केंद्र सरकार में गृह राज्यमंत्री बनने के बाद से ही नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश तेज हो गई थी। संजय जायसवाल बिहार के पश्चिमी चंपारण से वर्ष 2009 में पहली बार सांसद बने। मौजूदा समय में वह लोकसभा के सदस्य हैं।

वहीं, शाह ने सतीश पुनिया को राजस्थान प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्ति किया है। पूनिया लगातार 14 साल तक भाजपा के प्रदेश महामंत्री रहे, वे अभी प्रदेश प्रवक्ता हैं। वह राजस्थान की आमे विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्हें मदन लाल सैनी की जगह प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

दूसरी तरफ, भाजपा नेतृत्व ने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री (संगठन) के पद पर अजय कुमार की नियुक्ति को मंजूरी दी है।

Updated : 14 Sep 2019 2:24 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top