Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > जानें, प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी को क्यों कहा - 'शुक्रिया'

जानें, प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी को क्यों कहा - 'शुक्रिया'

जानें, प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी को क्यों कहा - शुक्रिया
X

नई दिल्ली। नागरिकता कानून और एनआरसी पर देश के अलग-अलग हिस्सों में जारी बवाल के बीच एक अनोखा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कांग्रेस के सत्याग्रह को लेकर जदयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी को शुक्रिया कहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि आप कांग्रेस पार्टी को इसके लिए सहमत करेंगे कि कांग्रेस शासित राज्य एनआरसी लागू नहीं करने का ऐलान करेंगे। प्रशांत किशोर का यह ट्वीट इसलिए भी अजूबा है क्योंकि बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी बीजेपी के साथ है और कांग्रेस वहां पर विरोधी पार्टी है। हालांकि, नीतीश की पार्टी जदयू ने भी यह ऐलान कर दिया है कि वह बिहार में एनआरसी लागू नहीं करेगी।

मंगलवार की सुबहर प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर राहुल गांधी को शुक्रिया कहा और लिखा- 'CAA और NRC के खिलाफ आंदोलन में शामिल होने के लिए आपका शुक्रिया राहुल गांधी जी। मगर आप जानते हैं कि जन आंदोलन के आलावा हमें ऐसे राज्यों की जरूरत है, जो कि एनआरसी को रोकने के लिए उसे 'ना' कह सके। हमें उम्मीद है कि आप कांग्रेस पार्टी को सहमत करेंगे कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वे आधाकारिक तौर पर एनआरसी लागू नहीं करने का ऐलान करेंगे।'

दरअसल, नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने राजघाट पर सत्याग्रह किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अर्थव्यवस्था से जुड़ी विफलताओं को छिपाने के लिए नफरत और विभाजन का सहारा लेने का आरोप लगाया तथा दावा किया कि इस देश की जनता मोदी को संविधान पर आक्रमण और भारत माता की आवाज को दबाने नहीं देगी।

महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर कांग्रेस के सत्याग्रह में राहुल गांधी ने यह आरोप भी लगाया कि देश की उन्नति को नष्ट करने का जो काम भारत के दुश्मन भी नहीं कर पाए वो काम करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी पूरी ताकत लगा रहे हैं।

Updated : 24 Dec 2019 7:27 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top