Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > अभिनेता मनोज वाजपेयी और प्रभु देवा सहित 56 हस्तियां पद्म पुरस्कारों से हुईं सम्मानित

अभिनेता मनोज वाजपेयी और प्रभु देवा सहित 56 हस्तियां पद्म पुरस्कारों से हुईं सम्मानित

अभिनेता मनोज वाजपेयी और प्रभु देवा सहित 56 हस्तियां पद्म पुरस्कारों से हुईं सम्मानित
X

नई दिल्ली, स्व.स.से.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को मलयाली अभिनेता मोहनलाल, पूर्व विदेश सचिव एस. जयशंकर, अकाली दल के नेता सुखदेव ढींढसा और पत्रकार कुलदीप नैयर (मरणोपरांत) सहित 56 जानी-मानी हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया।

बिहार के नेता हुकुमदेव नारायण यादव (पद्म भूषण), बहुराष्ट्रीय तकनीकी कंपनी सिस्को सिस्टम के पूर्व सीईओ जॉन चैम्बर्स (पद्म भूषण) और अभिनेता तथा फिल्म निर्देशक प्रभु देवा (पद्म श्री, मनोज वाजपेयी को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। विश्वनाथन मोहनलाल ढींढसा और कुलदीप नैयर (मरणोपरांत) को पद्म भूषण जबकि जयशंकर को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। कुलदीप नैयर की तरफ से यह सम्मान उनकी पत्नी ने ग्रहण किया।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष पद्म पुरस्कार के लिए 112 प्रेरक लोगों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया था। इनके नामों की घोषणा इस साल गणतंत्र दिवस पर की गई थी। शेष लोगों को यह सम्मान 16 मार्च को एक अन्य समारोह में दिए जाने की संभावना है। सम्मान पाने वालों में अन्य गणमान्य लोगों में शंकर महादेवन नारायण (पद्म श्री), लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष करिया मुंडा (पद्म भूषण), डॉक्टर संदीप गुलेरिया और इलियास अली (दोनों को पद्म श्री) और पहलवान बजरंग पुनिया (पद्म श्री) प्रमुख हैं।

Updated : 11 March 2019 4:58 PM GMT
author-thhumb

Naveen Savita

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top