Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > गृहमंत्री ने किया दिल्ली पुलिस मुख्यालय के नए भवन का उद्घाटन

गृहमंत्री ने किया दिल्ली पुलिस मुख्यालय के नए भवन का उद्घाटन

गृहमंत्री ने किया दिल्ली पुलिस मुख्यालय के नए भवन का उद्घाटन
X

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार पूर्वाह्न दिल्ली पुलिस के नए मुख्यालय का उद्घाटन किया। यह संसद मार्ग थाने के पास जय सिंह रोड पर है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहले चरण में मुख्यालय की चार मंजिल तैयार हो चुकी हैं। नया मुख्यालय पूरी तरह हाईटेक है। नए मुख्यालय में आइटीओ स्थित पुलिस मुख्यालय में बैठने वाले सभी वरिष्ठ अधिकारी यहां उपलब्ध होंगे।

उल्लेखनीय है कि आईटीओ में दिल्ली पुलिस मुख्यालय अस्थायी इमारत में चल रहा था। यह इमारत पीडब्ल्यूडी भवन का हिस्सा है। पुराने मुख्यालय को धीरे-धीरे खाली किया जाएगा। आजादी के बाद से अबतक पुलिस मुख्यालय चार सरकारी भवनों में अस्थायी रूप से संचालित हो चुका है। नया मुख्यालय करीब आठ एकड़ में फैला है। यह 17 मंजिला होगा। यहां 1500 कार्यालय होंगे। पुराने मुख्यालय में करीब 80 कार्यालय हैं।

Updated : 31 Oct 2019 7:30 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top