गृहमंत्री अमित शाह के घर के बाहर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
X
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में दिल्ली महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर के बाहर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रही महिला कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कांग्रेस नेती शर्मिष्ठा मुखर्जी की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में गुलाब के फूल लिए हुई थीं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शाह के घर से दूर ही बेरीकेट लगा रोक लिया । बाद में पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर मंदिर मार्ग थाने ले गई।
उल्लेखनीय है कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दल नागरिकता संशोधन अधियनियम (सीएए) को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते दिनों कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इंडिया गेट पर नागरिकता संशोधन अधिनयम के विरोध में सांकेतिक धरना दिया था।
Amit Senger
Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you