Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > पूर्व सांसद अभिजीत मुखर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने की मांग प्रियंका गांधी से की

पूर्व सांसद अभिजीत मुखर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने की मांग प्रियंका गांधी से की

पूर्व सांसद अभिजीत मुखर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने की मांग प्रियंका गांधी से की
X

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद पार्टी में प्रियंका गांधी वाड्रा को अध्यक्ष बनाने की मांग उठने लगी है। इस बार मांग पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे और पूर्व सांसद अभिजीत मुखर्जी ने उठाई है। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के बेटे अनिल शास्त्री ने भी अपनी बात रखी।

पूर्व सांसद अभिजीत मुखर्जी ने कहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी की कमान संभाल लेनी चाहिए। क्योंकि देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। मुखर्जी ने कहा कि पार्टी अस्तित्व के संकट से जूझ रही है और प्रियंका गांधी को पार्टी की कमान अपने हाथ में लेनी चाहिए और इसकी किस्मत बदलनी चाहिए। वे पार्टी को जबर्दस्त जीत के मार्ग पर वापस ले जाएंगी जैसा उनकी दादी एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्त्री ने कहा कि इस वक्त पार्टी की अगुवाई करने के लिए प्रियंका गांधी बेहतरीन शख्सियत हैं और राहुल गांधी के पद छोड़ने पर अडिग रहने के मद्देनजर प्रियंका को कांग्रेस का नया प्रमुख का पद संभाल लेना चाहिए।

शास्त्री ने बताया कि राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर अड़े हैं, यह पार्टी के अस्तित्व का सवाल है। यदि पार्टी को बचाए रखना है तो हमें जल्द से जल्द एक अध्यक्ष बनाना होगा। हम आपको बता दें कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। ववे अपने फैसले पर अडे हुए हैं।

Updated : 18 July 2019 4:08 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top