पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के सीने में तकलीफ, गुरुग्राम के मेदांता में एडमिट

X
By - Swadesh News |24 July 2019 2:00 PM IST
Reading Time: गुरुग्राम। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रमन सिंह को सीने में दर्द की शिकायत की वजह से मंगलवार रात करीब 11 बजे मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. राजेश पूरी की देखरेख में हो रहा है। मेदांता प्रवक्ता के मुताबिक सिंह को मंगलवार को दाखिल कराया गया। उनको सीने में तकलीफ थी। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक रमन सिंह दो-तीन दिनों से दिल्ली में ही थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात भी की थी। अचानक मंगलवार को उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल लाया गया। डाक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। वे 2003 से 2018 तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे हैं।
Next Story
