Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर दिल्ली सरकार ने की दो दिन के शोक की घोषणा

पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर दिल्ली सरकार ने की दो दिन के शोक की घोषणा

पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर दिल्ली सरकार ने की दो दिन के शोक की घोषणा
X

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर राष्ट्रीय राजधानी में दो दिन के शोक की घोषणा की है। दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रहीं दीक्षित का शनिवार को अपराह्र यहां एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थीं।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, ''दिल्ली सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित जी के सम्मान में दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा। दीक्षित के निधन के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री ने शनिवार को जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर की अपनी प्रस्तावित यात्रा को रद्द कर दिया।

Updated : 20 July 2019 4:29 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top