Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिगड़ी तबियत, सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिगड़ी तबियत, सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिगड़ी तबियत, सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती
X

नईदिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोविड संबंधी समस्याओं के कारण रविवार को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज कोविड से संबंधित समस्याओं के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी के लिए अस्पताल में ही रखा गया है।

उन्होंने कहा, "हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सभी शुभचिंतकों को उनकी चिंता और शुभेच्छाओं के लिए धन्यवाद देते हैं।"उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की 2 जून को कोविड संबंधित रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। उसके बाद उनकी बेटी प्रियंका गांधी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।

Updated : 15 Jun 2022 8:22 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top