Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > किसानों की भलाई के लिए भाजपा सरकार गंभीर : कृषिमंत्री

किसानों की भलाई के लिए भाजपा सरकार गंभीर : कृषिमंत्री

किसानों की भलाई के लिए भाजपा सरकार गंभीर : कृषिमंत्री
X

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषिमंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि किसानों के हित और उनकी भलाई के लिए केंद्र की भाजपा सरकार गंभीर है।

तोमर ने संसद परिसर में पत्रकारों से कहा कि इस साल बारिश-बाढ़ से पूरे देश में किसानों को काफी नुकसान हुआ है। बाढ़ प्रभावित राज्यों से नुकसान का विवरण मांगा गया है। राज्यों से विवरण मिल जाने के बाद केंद्र सरकार किसानों को उनके नुकसान की भरपाई करेगी।

मंत्री तोमर ने कहा कि किसानों को नुकसान की राशि सीधे उनके खाते में आरटीजीएस के माध्यम से दी जाएगी। एक प्रश्न के उत्तर में तोमर ने कहा कि महाराष्ट्र के किसानों के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। केंद्र सरकार सभी राज्यों के साथ समान व्यवहार कर रही है।

Updated : 21 Nov 2019 3:16 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top