Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > अयोध्या मामले पर प्रियंका गांधी ने की शांति की अपील, कहा - यह महात्मा गांधी का देश है

अयोध्या मामले पर प्रियंका गांधी ने की शांति की अपील, कहा - यह महात्मा गांधी का देश है

अयोध्या मामले पर प्रियंका गांधी ने की शांति की अपील, कहा - यह महात्मा गांधी का देश है
X

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार (9 नवंबर) को कहा कि अयोध्या मामले पर जो भी फैसला आए, लेकिन देश में शांति एवं सद्भाव बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है।

उन्होंने ट्वीट किया, ''जैसा कि आप सबको पता है, अयोध्या मामले पर आज उच्चतम न्यायालय का फैसला आने वाला है। इस घड़ी में न्यायालय का जो भी निर्णय हो, देश की एकता, सामाजिक सद्भाव, और आपसी प्रेम की हजारों साल पुरानी परंपरा को बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है।"

प्रियंका ने कहा, ''यह महात्मा गांधी का देश है। अमन और अहिंसा के संदेश पर कायम रहना हमारा कर्तव्य है।"

गौरतलब है कि अयोध्या मामले पर प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अगुवाई वाली पांच न्यायधीशों की पीठ आज शनिवार को फैसला सुनाएगी। पीठ ने 40 दिन तक लगातार सुनवाई करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस पीठ में न्यायमूर्ति एस. ए. बोबडे, न्यायमूर्ति डी. वाई. चन्द्रचूड, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस. अब्दुल नजीर भी शामिल हैं।

Updated : 9 Nov 2019 5:12 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top